एक लॉस और 10 ट्रेड्स? ओवरट्रेडिंग की बीमारी जो आपका कैपिटल खत्म कर रही है!
क्या आपने कभी ठंडे दिमाग से सोचा है कि मार्केट में एक छोटा-सा स्टॉपलॉस कटने से कहीं ज़्यादा नुकसान हमें अक्सर ‘मार्केट से बदला’ (Revenge) लेने के चक्कर में होता है?
यह एक ऐसा खतरनाक चक्रव्यूह है जिसमें हर रिटेल ट्रेडर फँसता है। जब भी हम मार्केट में बदला लेने की कोशिश करते हैं, तो क्या होता है?
पहला ट्रेड लॉस में गया… फिर उसे रिकवर करने के लिए दूसरा ट्रेड… फिर तीसरा… और यह लूप तब तक चलता रहता है, जब तक कि वह छोटा-सा लॉस एक बहुत बड़े, भयानक लॉस में कन्वर्ट (Convert) न हो जाए!
और जब हमारी आँखें खुलती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हम सिर पकड़कर रोते हैं और देखते हैं कि—”यार! ये मैंने क्या कर दिया? अगर पहले छोटे लॉस पर ही रुक जाता, तो आज इतना बड़ा ब्लंडर नहीं होता!”
यह मार्केट से बदला लेने की आदत हर एक रिटेल ट्रेडर के अंदर भरी होती है। इसी का तो परिणाम होता है कि वह अपनी ट्रेडिंग जर्नी बीच में ही खराब करके मार्केट से बाहर निकल जाता है और पूरी दुनिया के सामने मार्केट को ही भला-बुरा कहता रहता है।
10 Saal Ka Sach (Personal Experience):
भाइयों! आप खुद ठंडे दिमाग से सोचो—क्या मार्केट ने आपसे आकर बोला था कि इस लेवल पर ट्रेड कर? क्या मार्केट ने बोला था कि यहाँ पर इतने सारे ट्रेड ले या इतना बड़ा लॉस सह?
नहीं! यह सब मार्केट नहीं कराता, यह सब हमारी अपनी साइकोलॉजी (Mental Setup) हमसे कराती है!
हमे कहाँ रुकना है और कहाँ चलना है—यह फैसला सिर्फ और सिर्फ हमारे हाथ में है।
यदि हम इसी चीज़ को ध्यान से समझ लें और अपने रूल्स को सख्ती से फॉलो करें, तो हमारी ट्रेडिंग जर्नी को स्मूथली चलने से कोई भी नहीं रोक पाएगा!
लेकिन इसकी एक ही शर्त है: यह सब आपको समझकर, अनुशासन के साथ करना होगा; ओवर-स्मार्ट बनकर नहीं! क्योंकि मार्केट में जब भी कोई ट्रेडर खुद को ओवर-स्मार्ट समझने लगता है, मार्केट उसे उसकी औकात तुरंत दिखा देता है।
Revenge Trading का Traps (ईगो और उम्मीद कैसे अकाउंट खाली करते हैं)
हम अक्सर मार्केट ओपन होने से पहले बहुत ही ध्यान से चार्ट्स को एनालिसिस करते हैं। रोज़ नए और सख्त रूल्स बनाकर स्क्रीन के सामने बैठते हैं और काम शुरू करते हैं।
लेकिन जैसे ही दिन का पहला स्टॉपलॉस (SL) हिट होता है या छोटा-सा लॉस होता है, मन में तुरंत ईगो (अहंकार) आ जाता है:
“अरे! ऐसा कैसे हो गया? मैंने तो सब सही एनालिसिस की थी! फिर मार्केट ने मेरा स्टॉपलॉस क्यों काटा? देखो-देखो… अब यह वापस मेरी ही डायरेक्शन में आ रहा है, मैं फिर से एंटर होऊँगा!”
इन सभी विचारों का परिणाम यह होता है कि ट्रेडर पैनिक में आकर एक के बाद एक ट्रेड्स की झड़ी लगा देता है!
वह भूल जाता है कि एक ट्रेडर के रूप में उसका सबसे पहला और मुख्य मकसद ‘अपने कैपिटल को अनवांटेड (बेवजह) खत्म होने से बचाना’ था, न कि मार्केट से बेवजह की कुश्ती लड़ना!
Overtrading की बीमारी: ब्रोकरेज और चार्जेस का हिडन लॉस!
जब भी कोई ट्रेड लॉस में जाता है, तो एक रिटेल ट्रेडर के मन में तुरंत ख्याल आता है:
“अरे यार! कम से कम इस ट्रेड में जो ₹50-₹100 की ब्रोकरेज और चार्जेस लगे हैं, उतना तो मार्केट से वापस निकाल ही लूँ!”
ऐसी साइकोलॉजी रखने वाले ट्रेडर्स अपने पूरे ट्रेडिंग करियर में कभी भी सुधार नहीं कर पाते!
ज़रा ठंडे दिमाग से सोचिए—क्या दुनिया में हर काम या बिजनेस की एक फीस नहीं होती? जब आप कोई काम करते हैं, तो टैक्स और चार्जेस देते ही हैं ना? तो क्या मार्केट से लड़कर उस ब्रोकरेज को वापस पाया जा सकता है?
10 Saal Ka Sach:
एक बार खुद से सवाल कीजिए और विचार कीजिए—क्या मार्केट हमारे अंकल या जान-पहचान वालों का है, जो जब भी हम चाहेंगे वह हमारे हिसाब से चलने लगेगा?
जब इसका जवाब ‘नहीं’ है, तो फिर हम ब्रोकरेज और चार्जेस जैसी चीज़ों से मुँह क्यों फेरते हैं?
ये ब्रोकरेज और एसटीटी (STT) चार्जेस वह फीस हैं जो मार्केट को देनी ही होती है। मार्केट हमें जबरदस्ती बुलाने नहीं आता; हम खुद रिस्क लेने जाते हैं। इसलिए इन चार्जेस और ब्रोकरेज के रिस्क को ट्रेड में एंट्री लेने से पहले ही अपने लॉस (SL) के साथ कैलकुलेट कर लेना चाहिए, न कि ट्रेड कटने के बाद इसे देखकर हताश होना चाहिए और ब्रोकरेज रिकवर करने के चक्कर में 10 नए ट्रेड्स लेने चाहिए!
इस प्रॉब्लम को समझने के बढ़ बात आती है इसके सलूशन की तो यहां हम बेस्ट 3 सलूशन बता रहे है जो की हमारे 10 सालो के अनुभव का परिणाम है और ये हर एक ट्रेडर की लाइफ में सही होने का सबसे बड़े सलूशन है :
Rule 1: ‘Max 2 Trades Per Day’ का सख्त नियम!
डे-ट्रेडिंग में हमें कितने ट्रेड लेने हैं, यह हमें मार्केट खुलने से पहले ही अपने रूल्स में फिक्स करना होगा।
अगर मैं अपनी खुद की बात करूँ: मैं दिन में केवल 2 ट्रेड्स लेता हूँ—फिर चाहे मार्केट में कुछ भी हो जाए! यदि 1st ट्रेड प्रॉफिट में चला जाता है, तो 2nd ट्रेड बनेगा ही नहीं!
इसी एक रूल के कारण आज मैंने अपने कैपिटल को आगे भी बढ़ाया है और लाइव मार्केट में अपने इमोशन्स पर कंट्रोल भी किया है।
Rule 2: Daily Loss Limit और प्री-ट्रेड कैलकुलेशन!
एक डे-ट्रेडर हमेशा एक रिस्की प्रोफाइल में काम करता है। इन रिस्की एसेट्स (Assets) में काम करने से पहले हमारे पास एक दिन का मैक्सिमम लॉस (Max Loss) फिक्स होना बहुत ज़रूरी है, फिर चाहे आपके पास बैकअप में कितना ही रिज़र्व कैपिटल क्यों न रखा हो!
यह सब आपके कैपिटल और लॉट-साइज़ पर निर्भर करेगा कि आप उस पर्टिकुलर ट्रेड में क्या रिस्क लेकर चल रहे हैं।
FOMO और लालच से बचने का मेरा सीक्रेट: हर ट्रेड से पहले आपके पास जर्नल (Trading Journal) में साफ़-साफ़ लिखा होना चाहिए कि इस ट्रेड में क्या रिस्क है और स्टॉपलॉस होने पर कितना लॉस हो सकता है। मैं खुद ट्रेड लेने से पहले अपने जर्नल में Entry Level, Trade Plan, Psychology, Stop-loss, Target और Worst-Case Scenario मेंटेन करता हूँ। ट्रेड के बीच में कभी भी ऐसी कैलकुलेशन नहीं करनी चाहिए जिससे लाइव मार्केट में ‘FOMO’ (Fear Of Missing Out) या लालच पैदा हो!
Rule 3: लॉस के बाद का कूल-ऑफ ब्रेक (Cool-off Break)!
यदि आपके नियम के अनुसार पहला ट्रेड लॉस में जाता है, तो नेक्स्ट ट्रेड प्लान करने से पहले अपने आप को कूल (Cool) करके बैठना चाहिए।
इसके लिए आप जो भी समय फिक्स करना चाहें (जैसे 30 मिनट या 1 घंटा) कर सकते हैं, लेकिन अपने आप को इतना टाइम देना बेहद ज़रूरी है ताकि मार्केट वापस सेट हो सके और मार्केट के साथ-साथ हमारा दिमाग भी शांत और सेट हो जाए!
इसका परिणाम यह होगा कि जब भी आप ब्रेक के बाद मार्केट में वापस बैठेंगे, तो सभी फैसले डर या पैनिक के माहौल में नहीं, बल्कि बिल्कुल नए सिरे से और ठंडे दिमाग से ले पाएँगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों! यह था ओवरट्रेडिंग को पहचानने और इस सबसे बड़ी प्रॉब्लम से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका।
क्योंकि रूल्स सिर्फ ट्रेडिंग में ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर एक प्रोफेशन में काम करते हैं! रूल्स को ईमानदारी से फॉलो करने वाला ही अंत में सफल हो पाता है; वरना शुरुआत तो आजकल सब करते हैं, लेकिन रिज़ल्ट आने से पहले ही मार्केट से बाहर निकलने वाले 99% लोग होते हैं।
अब रास्ता आपके सामने है—रूल्स फॉलो करके अपने आप को सही डायरेक्शन में लेकर जाना है, या फिर वही 99% हारने वाले ट्रेडर्स के लूप में फँसे रहना है। फैसला हमेशा आपका था, है और रहेगा!
Important & SEBI Disclaimer
हम कोई SEBI Registered Advisor नहीं हैं। यह हमारे 10 सालों के प्रैक्टिकल ट्रेडिंग अनुभव का कड़वा सच है, जिसे हम आप लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यह ब्लॉग केवल आपके एजुकेशनल (Educational) और जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट या बाय/सेल की टिप्स नहीं दी जाती हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय के लिए अपने सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर से संपर्क करें।