ट्रेड में एंट्री लेते ही दिमाग में आने वाले 4 ट्रैप्स जो आपका करियर बर्बाद करते हैं!
ट्रेड में एंट्री बनाना दुनिया का सबसे आसान काम होता है—बस एक बटन दबाया और आप मार्केट में एंटर हो गए!
लेकिन ट्रेड में एंटर होने के बाद उसे सही से होल्ड रखना (Hold) या उस दौरान बिना पैनिक किए सही फैसले लेना, यह हर ट्रेडर के बस की बात नहीं होती।
कड़वी सच्चाई तो यह है कि ज़्यादातर ट्रेडर्स रियलिटी में जानते ही नहीं हैं कि ‘ट्रेड लेने या एंट्री बनाने के बाद आखिर उन्हें करना क्या है?’
यह कोई आज की नई परेशानी नहीं है, बल्कि सालों से हर एक नए और स्ट्रगलिंग ट्रेडर के साथ चली आ रही है। जो ट्रेडर इस दिमागी खेल को समझकर इन विचारों पर काबू पा लेता है, वह ट्रेडिंग में सफलता की एक सीढ़ी और ऊपर निकल जाता है। वहीं कुछ ट्रेडर्स ऐसे भी होते हैं, जो मार्केट को सालों का कीमती समय देने के बाद भी अपनी इन साइकोलॉजिकल गलतियों पर काबू न पाने के कारण अंत में मार्केट से हमेशा के लिए एग्जिट कर जाते हैं!
एनालिसिस तो सही थी… फिर ‘रायता’ कैसे बन गया?
ज़रा सोचिए—आपने मार्केट में बहुत ही शानदार तरीके से एनालिसिस किया, अपने सेटअप और रूल्स के अनुसार बेस्ट एंट्री लेवल फ़ाइनल किया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ट्रेड में एंटर हो गए।
लेकिन एंटर होते ही अचानक क्या होता है?
दिमाग में विचारों (Thoughts) का बवंडर आने लगता है:
“यार, कैंडल ऐसी बन रही है… कैंडल का बिहेवियर कुछ ठीक नहीं लग रहा… कहीं यह रिवर्स तो नहीं हो जाएगा?”
और देखते ही देखते आपकी घंटों की मेहनत और पूरी एनालिसिस का ‘रायता’ बन जाता है!
दिमाग में सिर्फ और सिर्फ नेगेटिविटी भर जाती है। सही फैसले लेने की क्षमता और आपकी पूरी स्किल्स जैसे गायब ही हो जाती हैं। यहीं से जन्म लेता है—PANIC (घबराहट)!
पैनिक में आकर ट्रेडर या तो थोड़ा-सा लॉस देखकर डर के मारे बाहर भाग जाता है, या फिर छोटा-सा प्रॉफ़िट मिलते ही डरकर एग्जिट कर देता है। और जैसे ही वह एग्जिट बटन दबाता है, मार्केट तुरंत घूमकर उसी के टारगेट की तरफ भागने लगता है!
तब ट्रेडर अपना सिर पकड़कर रोता है और खुद से कहता है:
“यार! एनालिसिस तो मेरी बिल्कुल सही थी… फिर ये मैंने क्या कर दिया? यही तो मेरा ट्रेड था!”
99% ट्रेडर्स के असफलता का सबसे बड़ा कारण
जब यही चीज़ बार-बार दोहराई जाती है, तो आपकी पूरी ट्रेडिंग जर्नी पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। इसका नतीजा यह होता है कि 99% ट्रेडर्स कभी सफल ही नहीं हो पाते! वे कोशिश तो बहुत करते हैं, दिन-रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन मार्केट में एंट्री के बाद दिमाग में आने वाले इन थॉट्स को कंट्रोल करने की सही चीज़ों को न तो सीखने की कोशिश करते हैं और न ही समझने की!
ट्रेड में एंट्री के बाद दिमाग में आने वाले 4 सबसे खतरनाक Traps
आइए अब समझते हैं कि एंट्री लेते ही दिमाग में कौन-से 4 थॉट्स आते हैं जो हमारी साइकोलॉजी को पूरी तरह तबाह कर देते हैं:
Thought 1: “कैंडल अपोज़िट बनते ही खुद को गलत साबित करना!” (Fear & Panic Trap)
मान लीजिए आपने पूरे एनालिसिस और अपने सेटअप के अनुसार एक परफेक्ट बुलिश एंट्री बनाई। लेकिन मार्केट में एंटर होते ही आप कैंडल को देखने लगते हैं—वह थोड़ा-सा ऊपर जाती है और फिर नीचे आ जाती है।
जैसे ही कैंडल आपके अपोज़िट (ऑपोजिट) बनती दिखती है, दिमाग में तुरंत घबराहट होने लगती है:
“अरे यार! यह तो मेरे उल्टे डायरेक्शन में जा रहा है… लगता है मैंने एंट्री लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी!”
ट्रेडर तुरंत खुद को ही गलत साबित करना शुरू कर देता है। उसके हाथ-पैर फूलने लगते हैं और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। नतीजा यह होता है कि सही सेटअप होने के बावजूद वह डर के मारे पैनिक होकर ट्रेड से बाहर भाग जाता है।
Thought 2: “पुराने लॉस के ज़ख्म और अर्ली एग्जिट का दर्द!” (Past Trauma)
एक ट्रेडर अपनी ट्रेडिंग जर्नी में काफी मुश्किल दौर से गुज़रता है, और इन्हीं मुश्किल दिनों की कड़वी यादें ट्रेड लेने के बाद उसके दिमाग में तैरने लगती हैं! पुराने बड़े-बड़े लॉस, सही एंट्री लेने के बाद भी स्टॉपलॉस हिट हो जाना, और “मार्केट मुझे छोड़कर अकेले ही भाग गया” या ट्रैपिंग जैसा डर।
इन्हीं पुरानी बुरी यादों का परिणाम यह होता है कि ट्रेडर या तो Early Exit (समय से पहले भाग जाना) कर लेता है या अपने स्टॉपलॉस को छोटा करके जबरदस्ती ट्रेल करने लगता है।
10 Saal Ka Sach: जब आपने ट्रेड में एंट्री ली थी, तब आपको अपना स्टॉपलॉस और टारगेट दोनों साफ़-साफ़ पता थे। इसके बावजूद अगर आप बीच में ही भाग रहे हैं, तो यह ‘अर्ली एग्जिट’ आपके एनालिसिस की वजह से नहीं, बल्कि आपके दिमाग में चल रहे इसी अतीत के डर का परिणाम है!
Thought 3: “स्टॉपलॉस को पीछे खिसकाना और ओवर-कॉन्फिडेंस!” (Hope Trap)
जब मार्केट हमारे अगेंस्ट जाने लगता है, तो मन में ख्याल आता है: “मैंने तो इतनी परफेक्ट एनालिसिस की थी, यह नीचे कैसे आ सकता है? बस इस लेवल से घूम जाएगा!”
यहाँ ट्रेडर ओवर-कॉन्फिडेंट हो जाता है और स्टॉपलॉस के डर से उस स्टॉपलॉस लाइन को नीचे की तरफ ड्रैग (Drag) करने लगता है या बार-बार बढ़ाने लगता है।
इसका अंजाम यह होता है कि जहाँ सेटअप के अनुसार सिर्फ कुछ पॉइंट्स का छोटा-सा स्टॉपलॉस था, वह अब बढ़कर बहुत बड़ा लॉस बन जाता है! और जब लॉस बहुत बड़ा हो जाता है, तो चाहकर भी ट्रेडर एग्जिट बटन नहीं दबा पाता और अपना पूरा अकाउंट खाली करवा बैठता है।
Thought 4: “एंट्री के बाद छोटे टाइम फ्रेम का लूप!” (Over-Analysis Disease)
ट्रेड लेने के बाद ‘ओवर-एनालिसिस’ करना सबसे खतरनाक बीमारी है। डर के कारण ट्रेडर चार्ट को 15 मिनट से घटाकर 5 मिनट और फिर 1 मिनट के टाइम फ्रेम पर देखने लगता है।
अब वह एक ऐसे लूप में फँस जाता है जहाँ उसे 1-मिनट की हर छोटी-सी कैंडल अपना दुश्मन नज़र आने लगती है! इसका नतीजा यह होता है कि वह बड़े टाइम फ्रेम (1-Hour / 1-Day) पर लिए गए अपने ही समझदारी भरे फैसलों को खुद अपने हाथों से तोड़ देता है।
छोटा टाइम फ्रेम आपके दिमाग को इतना थका देता है कि आपके 99% फैसले हड़बड़ाहट और थकावट में गलत ही लिए जाएँगे।
ओवर-स्मार्ट ट्रेडर्स के लिए कड़वा सवाल: अगर आप सोच रहे हैं कि “मैं तो छोटा टाइम फ्रेम एनालिसिस करता हूँ, मैं तो स्मार्ट हूँ और मैं सही कर लूँगा”, तो भाई सच-सच बताओ—क्या आपका कैपिटल ग्रो हो रहा है या डाउन जा रहा है?
क्या आपका पोर्टफोलियो बड़ा हो गया? क्या आप सफल बन गए? 100% कड़वा सच यही है कि हर ट्रेडर खुद को ओवर-स्मार्ट समझता है, और इसी ओवर-स्मार्टनेस की वजह से वह उन 99% फेल होने वाले ट्रेडर्स की कैटेगरी में आता है, 1% सफल ट्रेडर्स में नहीं!
इन सभी थॉट्स को जड़ से खत्म एक दिन में नहीं किया जा सकता ये में अपने 10 वर्षो के अनुभव से बता रहा हूँ जो मेने इन 10 सालो में सीखा है और इन्हे खत्म किया है उन्हें में 3 सॉलिड सलूशन के साथ साँझा कर रहा हूँ:
Solution 1: स्टॉपलॉस और टारगेट पर सख्त होकर रुकना सीखें!
भाई! जब भी आप ट्रेड में एंटर होते हैं (जो भी आपकी एनालिसिस है), उसके अनुसार आपने जो स्टॉपलॉस (SL) और टारगेट फ़ाइनल किया है, उसके लिए सख्त होकर रुकिए! अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा करने से क्या होगा, तो इसे एक प्रैक्टिकल मिसाल से समझिए:
Case A : (बिना Discipline के): मान लीजिए आपने ट्रेड में एंट्री बनाई और स्टॉपलॉस या टारगेट आए बिना ही बीच में पैनिक होकर एग्जिट कर दिया। अब सोचिए, आपकी वह घंटों की एनालिसिस किस काम आई? ऐसे तो कोई छोटा बच्चा भी ट्रेड में एंटर हो सकता है—आखिर बटन ही तो दबाना है!
Case B: (Discipline के साथ): अगर आप प्रॉपर स्टॉपलॉस या टारगेट के लिए रुकते हैं, तो दो ही बातें होंगी—या तो स्टॉपलॉस आएगा या टारगेट!
अगर रोज़ स्टॉपलॉस आ रहा है, तो आपको साफ़ पता चलेगा कि ‘मेरी एनालिसिस या स्टॉपलॉस लगाने में कोई प्रॉब्लम है, जिसे सुधारना है।’
और अगर बार-बार टारगेट हिट हो रहा है, तो आपको समझ आएगा कि ‘मेरे रूल्स सही काम कर रहे हैं, मुझे ज़्यादा छेड़छाड़ करने की ज़रूरत नहीं है।’
यह क्लैरिटी आपको तभी मिलेगी जब आप स्टॉपलॉस या टारगेट के लिए सख्त होकर रुकेंगे! वरना न तो कभी गलती का पता चलेगा और न ही सही चीज़ का, और आप खुद को बस दिलासा ही दिलाते रह जाएँगे। फैसला आपका है—सॉल्यूशन निकालना है या इसी लूप में फँसकर करियर खराब करना है!
Solution 2: बड़े टाइम फ्रेम (Higher Timeframes) पर शिफ्ट हो जाएँ!
स्टॉपलॉस/टारगेट पर सख्त होने और P&L (MTM) स्क्रीन को बार-बार घूरना बंद करने के बाद, अगला कदम है Big Timeframe पर टिके रहना। हर ट्रेडिंग स्टाइल के लिए टाइम फ्रेम अलग होता है—इंट्राडे के लिए अलग, स्विंग ट्रेडिंग के लिए अलग और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए अलग।
भाइयों, आप अपनी एनालिसिस में और ट्रेड में एंट्री लेने के बाद जितने बड़े टाइम फ्रेम (जैसे इंट्राडे के लिए 15-Minute या 1-Hour) पर खुद को सख्ती से ले आओगे, आप अपनी गलतियों में एक बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव देखोगे! 1-मिनट के शोरबा (Noise) से दूर रहने पर आप सही फैसले ले पाएँगे और पैनिक में नहीं फँसेंगे।
Solution 3: Trading Journal में अपने इमोशन्स को सच-सच लिखें!
जर्नल ही वह एकमात्र ज़रिया है जो आपको आपके असली इमोशन्स से रूबरू करवा सकता है। अगर हम खुद से सच बोल सकते हैं, तो जब भी हम जर्नल लिखेंगे, झूठ नहीं बल्कि वही लिखेंगे जो हमने ट्रेड के दौरान असल में महसूस किया है।
इसलिए जर्नल लिखना और उसमें ट्रेड के समय आए डर या लालच को लिखना बेहद ज़रूरी है।
Pro-Tip (Game Changer): अगर आप ट्रेड में एंटर होने से पहले ही जर्नल में अपने सभी स्टेप्स नोट-डाउन (Note Down) कर लेंगे कि—”मैं इस वजह से एंट्री ले रहा हूँ, मेरा SL यह है, Target यह है और मैं बीच में नहीं निकलूँगा”, तो आप लाइव मार्केट में गलत और जल्दबाज़ी भरे फ़ैसले लेने से हमेशा बच जाएँगे!
निष्कर्ष (Conclusion)
तो भाइयों! ये थे हमारी 10 साल की ट्रेडिंग जर्नी में 99% ट्रेडर्स के फ़ेल होने के सबसे बड़े साइकोलॉजिकल ट्रैप्स, जिनका सच आपके सामने लाना बहुत जरूरी था।
यदि आप इससे कुछ प्रतिशत भी सीख पाए हैं या आपने 1% भी यह महसूस किया है कि—”हाँ यार, यह बिल्कुल सही है, मेरे साथ भी लाइव मार्केट में ऐसा ही होता है”, तो अब बदलाव का समय है!
क्योंकि यह 99% लोगों के साथ होता है। अगर आप इसे जानते हुए भी स्वीकार नहीं करेंगे और सुधार नहीं करेंगे, तो सोच लीजिए—आप भी उसी 99% हारने वाले ट्रेडर्स की भीड़ में फँसे रह जाएँगे!
Important & SEBI Disclaimer
यह ब्लॉग केवल आपके एजुकेशनल (Educational) और जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें किसी भी स्टॉक/ऑप्शन को खरीदने, बेचने या ट्रेडिंग करने की सलाह नहीं दी गई है। हम कोई SEBI Registered Advisor नहीं हैं जो आपको मार्केट में Buy/Sell जैसे टिप्स दे सकें। कृपया किसी भी प्रकार के वित्तीय जोखिम या ट्रेडिंग निर्णय से पहले अपने सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर से परामर्श ज़रूर लें।