Profitable Trader Kaise Bane
90% Loss Se Profit Tak: Profitable Trader Kaise Bane?
हेलो ट्रेडर्स, आज हम आप सभी के लिए बहुत ही शानदार पोस्ट लेकर आए हैं। यह पोस्ट उन ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है जो या तो ट्रेडिंग में नए हैं या जिन्होंने अभी-अभी कदम रखा है। इसमें हम सीखेंगे कि कैसे एक ट्रेडर अपना पहला कदम इस मार्केट में रखता है और कुछ ही महीनों या सालों में इससे दूर हो जाता है, और जो इसमें टिक जाता है वह एक बेस्ट ट्रेडर बन जाता है। लेकिन बेस्ट ट्रेडर बनने के लिए वह ऐसा क्या करता है? यह सब हम आज की इस पोस्ट में आप सभी से बात करने वाले हैं।
Trading Me Pehla Kadam: Shuruaat Aur Bade Sapne
हर कोई ऐसे ही ट्रेडिंग में कदम नहीं रखता, उसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है—या तो कोई दोस्त या फिर सोशल मीडिया। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें ट्रेडिंग का (A) भी नहीं पता होता, फिर भी ट्रेडिंग में अपना पहला कदम रख लेते हैं। ये अक्सर वही लोग होते हैं जो सोशल मीडिया देखकर आते हैं और जिन्हें रातों-रात करोड़पति बनना होता है। ऐसी सोच रखने वाले बहुत जल्द मार्केट में बड़ा नुकसान करवाकर मार्केट से बाहर हो जाते हैं। आते तो बहुत कुछ सोचकर हैं—”यह करेंगे, वह करेंगे, इतना पैसा कमाएंगे”, न जाने कितने सपने अपने दिमाग में सजाकर लाते हैं, लेकिन एक ही झटके में सब खत्म हो जाता है और वे मार्केट से दूरी बना लेते हैं।
Naye Trader Ki Sabse Badi Galtiyan (Jab 90% Account Clean Ho Gaya)
जो भी नया ट्रेडर मार्केट में पहली बार कदम रखता है, वह अक्सर किसी के भरोसे आता है—या तो किसी दोस्त के कहने पर या फिर किसी टेलीग्राम चैनल या सोशल मीडिया पेज को देखकर। उनसे सिर्फ इतना ही बोला जाता है कि “इतने वाला प्रीमियम, इतनी क्वांटिटी के साथ बाय (Buy) कर लेना और इतने पर एग्जिट (Exit) कर देना।”
शुरुआत में कभी-कभी ये टिप्स काम कर जाती हैं, जिससे उन्हें बहुत अच्छा फील होता है और मन में लालच आ जाता है। बस, यहीं से शुरू होती है एक बड़े नुकसान की दुनिया।
नए ट्रेडर के दिमाग पर रातों-रात पैसे कमाने का भूत इतना हावी हो जाता है कि वह यह भूल जाता है कि यह स्टॉक मार्केट है और यहाँ सबसे ज्यादा रिस्क (Risk) होता है। बिना कुछ सोचे-समझे वे बड़ी-बड़ी क्वांटिटी के साथ ट्रेड करने लगते हैं और अपने पूरे कैपिटल को दांव पर लगा देते हैं।
कुछ दिनों तक तो सब सही चलता है, लेकिन जब अचानक बड़ा लॉस होता है, तो वे पैनिक हो जाते हैं—”यह लॉस कैसे हो गया? अब तो इस लॉस को आज ही रिकवर करना पड़ेगा!” इस ‘Loss Recovery’ की सोच को दिमाग में रखकर वे ओवर-ट्रेडिंग करने लगते हैं और अंत में अपना पूरा अकाउंट खाली कर बैठते हैं।
Social Media Trader vs Self-Learned Trader: Kiske Paas Hai Success Key?
1. Social Media / Telegram Trader (Tips Par Chalne Wale)
Mindset:
सबसे बड़ा लालच तब आता है जब नए ट्रेडर्स दूसरों के P&L और बड़े प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट देखते हैं। वे उन लोगों पर आँख बंद करके भरोसा कर लेते हैं जो कॉल और टिप्स देते हैं। बिना कुछ सीखे, सिर्फ उनके कहने पर अपना पूरा कैपिटल दांव पर लगा देते हैं।
Risk Control:
वे बिना कोई स्टॉप लॉस (Stop Loss) लगाए सिर्फ ‘Target 1’ और ‘Target 2’ का इंतजार करते रहते हैं। नए ट्रेडर्स की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है कि वे भूल जाते हैं कि उनका कैपिटल कितना है और उन्हें कितना रिस्क लेना चाहिए। वे बस अपने पैसे को एक ही दिन में 4 गुना करने के चक्कर में पड़े रहते हैं।
Emotion:
बिना किसी नॉलेज और अनुशासन (Discipline) के मार्केट में कूदने के कारण जब बड़ा लॉस होता है, तो वे पैनिक होकर पूरा ब्लेम Telegram एडमिन या सोशल मीडिया एडवाइजर पर डाल देते हैं। फिर गुस्से में आकर ‘Revenge Trading’ (ट्रेड पर ट्रेड) करने लगते हैं और धीरे-धीरे पूरा कैपिटल खत्म कर देते हैं।
Result:
दिमाग पर लालच इतना हावी हो जाता है कि 1-2 महीने के अंदर उनका पूरा ट्रेडिंग अकाउंट साफ (Zero) हो जाता है।
2. Self-Learned Trader (Khud Analysis Karne Wale)
Mindset:
एक Profitable/Pro Trader की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वह किसी की टिप्स पर नहीं, बल्कि अपने खुद के एनालिसिस और चार्ट सेटअप पर भरोसा करता है। वह लगातार सीखने पर ध्यान देता है और Price Action को समझकर ही ट्रेड प्लान करता है।
Risk Control:
इनकी सबसे खास बात यह होती है कि ट्रेड में एंट्री लेने से पहले ही इन्हें पता होता है कि इस ट्रेड में मैक्सिमम कितना नुकसान (Risk) हो सकता है। ये हमेशा अपने Risk-to-Reward Ratio के हिसाब से ही पोजीशन साइज सेट करते हैं।
Emotion:
ये अपने इमोशंस को पूरी तरह कंट्रोल में रखते हैं। स्टॉप लॉस हिट होने पर भी शांत रहते हैं क्योंकि ये ट्रेडिंग को एक प्रॉपर बिजनेस (Business) की तरह देखते हैं, जहाँ लॉस उनका बिजनेस एक्सपेंस (Business Expense) होता है। ये एक दिन में करोड़पति बनने का सपना नहीं देखते।
Result:
ये थोड़ा-थोड़ा और रेगुलर प्रॉफिट बनाकर अपनी Consistency को मजबूत करते हैं। जब इनकी कंसिस्टेंसी और कॉन्फिडेंस बिल्ड हो जाता है, तब ये धीरे-धीरे अपनी क्वांटिटी (Position Size) बढ़ाकर एक सफल ट्रेडर बनते हैं।
क्या आप भी एक Successful Trader बनना चाहते हैं या फिर एक लॉस मेकर ट्रेडर? अब आप खुद समझ सकते हैं कि एक सफल ट्रेडर बनने के लिए किस तरह से स्ट्रांग डिसिप्लिन (Discipline) और कंसिस्टेंसी के साथ काम करना पड़ता है। ट्रेडिंग में सफल होना हर ट्रेडर का एक बहुत बड़ा सपना होता है, लेकिन इसमें वही कामयाब होता है जो अपने इमोशंस और गुस्से पर कंट्रोल करना सीख जाता है।
यह पोस्ट हम अपने 10 सालों के अनुभव से आपके लिए लेकर आए हैं। हमने भी जब ट्रेडिंग की शुरुआत की थी, तब ऐसी ही बहुत सी गलतियाँ की थीं, जिसके कारण कई बार अपना कैपिटल खत्म करवाया था। कई सालों के नुकसान के बाद समझ आया कि जो हम कर रहे हैं वह गलत है—हमें ट्रेडिंग को एक प्रॉपर बिजनेस की तरह लेकर चलना होगा। धीरे-धीरे हमने उन सभी चीज़ों को समझना शुरू किया जो एक सफल ट्रेडर के लिए ज़रूरी हैं। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से वही सब चीज़ें आपको सिखाने का प्रयास कर रहे हैं जो हमने इन सालों में सीखी हैं।
अगर आप सभी को यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने ट्रेडर दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। अगर इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह का सवाल या सुझाव हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Disclaimer (डिस्क्लेमर):
यह पोस्ट केवल एजुकेशनल (Educational Purpose) उद्देश्य के लिए बनाई गई है। हम कोई SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर नहीं हैं और न ही हम किसी तरह की कॉल या टिप्स प्रोवाइड कराते हैं। हम केवल वही जानकारी आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं जो हमने अपने 10 सालों के अनुभव से सीखी है। स्टॉक मार्केट में वित्तीय जोखिम (Risk) होता है, इसलिए किसी भी तरह का ट्रेड या इन्वेस्टमेंट करने से पहले अपने SEBI रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। किसी भी तरह के प्रॉफिट या लॉस की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।