Nifty & Bank Nifty Price Action Today: 30 जुलाई 2026
Nifty & Bank Nifty Price Action
हेलो ट्रेडर्स! आज हम इस पोस्ट में सिर्फ निफ्टी ही नहीं, बल्कि बैंक निफ्टी के बारे में भी बात करने वाले हैं। आज की इस पोस्ट के अंदर हमने इन दोनों को कवर किया है, और आज के मार्केट को बहुत ही सरल तरीके से समझाया है। इसमें आप समझ पाओगे कि कैसे आज मार्केट ने मूव किया, कैसे मार्केट रुका, कहाँ सपोर्ट लेकर ऊपर गया और कहाँ रेजिस्टेंस लेकर नीचे आया। पहले हम निफ्टी के बारे में चर्चा करेंगे, उसके बाद बैंक निफ्टी को कवर करेंगे। अगर आप सभी एक्टिव ट्रेडर हो, तो यह पोस्ट आप सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है।
निफ्टी का चार्ट हमने आप सभी के लिए नीचे प्रोवाइड करवा रखा है। इसमें हमने आपको समझाया है कि कहाँ से मार्केट उठा, कहाँ रेजिस्टेंस लिया और कहाँ पर लिक्विडिटी स्वीप (Liquidity Sweep) की। हमने ट्रेडिंगव्यू (TradingView) से यह चार्ट लेकर आपको बहुत ही आसान भाषा में सब कुछ समझाया है।

ऊपर दिए गए चार्ट में हमने निफ्टी के बारे में बहुत बारीकी से आपको समझाने का प्रयास किया है। आप चार्ट को ध्यान से देखो और हर एक लेवल (Level) को समझने की कोशिश करो कि किस तरह हमारे लगाए गए सभी लेवल कितने अच्छे से काम कर रहे हैं। फिर हम इन सभी लेवल का लॉजिक समझेंगे।
आज मार्केट की ओपनिंग (PDC LOW SUPPORT) के पास हुई, जिसे आप चार्ट में देख सकते हो। और उसी के पास कल का हाई था जिसको मार्केट ने कल भी नहीं तोड़ा था और उसी के नीचे क्लोजिंग का लो (Low) था, जो सपोर्ट का काम कर रहा था। मार्केट इन दोनों के बीच में फंस गया, क्योंकि अगर ऊपर जाएगा तो सेलर्स के एसएल (SL) हिट होंगे और नीचे आएगा तो बायर्स के एसएल हिट होंगे। तो काफी देर तक इन दोनों लेवल को टेस्ट करने के बाद, दोपहर 2:30 बजे मार्केट अपने एग्जैक्ट बॉटम (Exact Bottom) पर आकर ऊपर गया, लेकिन जो हमने रेजिस्टेंस (Resistance) लेवल लगा रखा है, वहीं से फिर रिजेक्शन आने लगी क्योंकि वहाँ भी सेलर्स का दबाव है।
आज मार्केट ने न तो सेलर्स के एसएल हिट किए और न ही बायर्स के, दोनों ने मिलकर बहुत ज़ोर लगाया जिसके कारण आज मार्केट साइडवेज (Sideways) हो गया। अब कल के लिए यही लेवल्स रहेंगे। अगर मार्केट इन लेवल से किसी भी तरफ (Direction) जाता है, तो जो बड़े ट्रेडर्स अपनी एंट्री लगा के बैठे हुए हैं, वो अपनी पोजीशन काटने लगेंगे और मार्केट अपना ट्रेंड कंटिन्यू (Continue) कर लेगा।
Bank Nifty 15 Min Chart Analysis: Aaj Ka Price Action Logic

बैंक निफ्टी के चार्ट को हमने 15 मिनट के टाइम फ्रेम पर आपको समझाने की कोशिश की है। इस चार्ट में आप देख सकते हैं कि कैसे हमने सभी लेवल्स को बहुत ही बारीकी से समझाया है। आज जब मार्केट की ओपनिंग हुई, तो वह कल के हाई + क्लोजिंग (High + Closing Zone) के नीचे हुई, जो साफ़ बता रही थी कि यहाँ पर सेलर्स का दबाव है, क्योंकि जो हाई + क्लोजिंग लेवल है वह कल भी इम्पॉर्टेंट था और आज भी इम्पॉर्टेंट है। और जो नीचे हमने लो + क्लोजिंग (Low + Closing Zone) की रेंज लगा रखी है, वह पहले भी बुल्स के लिए इम्पॉर्टेंट थी और आज भी उसी लेवल से मार्केट उठ कर बुलिश हुआ है।
मार्केट ओपन होते ही नीचे जरूर आया, लेकिन इसमें सिर्फ प्रॉफिट बुकिंग थी जिसके कारण मार्केट वापस बुलिश हो गया और आज का पूरा सेंटीमेंट बुलिश रहा है। अगर आप देख पाओ, तो यहाँ पर हमने चार्ट में डिप (Dip) बताए हैं जहाँ पर एक बेहतरीन बुलिश एंट्री का प्लान हो सकता था। आप चार्ट को देख सकते हैं, शायद आपको चार्ट देख कर पूरा समझ आ गया होगा कि ये लेवल्स कितने अच्छे से काम कर रहे हैं।
अब हम इस पोस्ट को यहीं समाप्त करने जा रहे हैं। अगर आप सभी को इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह का सुझाव या शिकायत हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस पोस्ट को उन लोगों के साथ जरूर शेयर करें जो ट्रेडिंग सीखना चाहते हैं। हम यहाँ पर स्टॉक मार्केट से संबंधित सभी तरह की बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी आप सभी के लिए बिल्कुल फ्री में लाते हैं, क्योंकि हम यह चाहते हैं कि आप एक प्रोफेशनल ट्रेडर बन सको।
यहाँ तक पहुँचने के लिए हमने इन 10 सालों में दिन-रात मेहनत की है, ना जाने कितने लॉस (Loss) लिए हैं, और ना जाने कितनी गलतियाँ की हैं हमने, तब जाकर सही ट्रैक पर आए हैं। हम यही चाहते हैं कि जो गलतियाँ हमने बार-बार दोहराई हैं, वो आप ना दोहराओ क्योंकि ट्रेडिंग में सफल होना बहुत मुश्किल है और इस मुश्किल की वजह खुद एक ट्रेडर ही होता है, क्योंकि वह अपने ट्रेड करने के तरीके को इतना क्रिटिकल (Complex) कर लेता है कि उसका माइंड काम करना बंद कर देता है, जिसके कारण वह सफल होने में बहुत समय खराब कर देता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह पोस्ट केवल एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए बनाई गयी है। हम कोई सेबी रजिस्टर्ड (SEBI Registered) नहीं हैं और ना ही कोई वित्तीय सलाहकार हैं। हम केवल वही जानकारी आप सभी को दे रहे हैं जिसे हमने इन 10 सालों में सीखा है। आप सभी को बता दें कि हम ना ही किसी तरह की कॉल (Call) देते हैं और ना ही कोई टिप (Tip) देते हैं, हम केवल इस साइट पर आप सभी को शिक्षा देने का काम करते हैं। अगर आप सभी का सहयोग रहा, तो हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे।
NOTE: स्टॉक मार्केट में बहुत ज्यादा रिस्क (Risk) है, इसमें लॉस होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए किसी भी तरह की एंट्री लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सहायता लें। बिना सलाह के किसी भी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट ना करें। अगर कोई लॉस होता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी zynivetrade.com की नहीं होगी। धन्यवाद!