Nifty Analysis: 14 जुलाई की गिरावट और 15 जुलाई का Market View
Nifty Analysis: 14 जुलाई की गिरावट और 15 जुलाई का Market View
हेलो ट्रेडर्स! आशा है कि आज का मार्केट आप सभी के लिए सीखने वाला रहा होगा। हमने जो कल रिसर्च की थी, आज मार्केट ठीक उसी तरह चलता दिखा। आज आपका दिन कैसा रहा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ताकि हम एक-दूसरे की मदद कर सकें। चलिए, आज के मार्केट का एनालिसिस करते हैं और कल के लिए महत्वपूर्ण लेवल्स निकालते हैं।
जो भी हमारे साथ ट्रेडिंग की तैयारी करना चाहता है, वह इस पोस्ट के अंत तक बने रहे क्योंकि इसमें हम हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे। हम समझेंगे कि मार्केट कैसे ओपन हुआ और उसने कैसे अपनी डायरेक्शन पकड़ी। हमने TradingView से चार्ट लेकर यहाँ पोस्ट के माध्यम से बहुत बारीकी से समझाने की कोशिश की है, इसे एक बार जरूर देखें।

ऊपर दिए गए चार्ट को ध्यान से समझें। इसमें हमने आज की ओपनिंग, हाई और महत्वपूर्ण लेवल्स मार्क कर रखे हैं। आज मार्केट की ओपनिंग ‘गैप-डाउन’ हुई, जो कल के हाई के नीचे थी। यह साफ संकेत था कि मार्केट में सेलर्स का दबाव है, जिसका अंदाजा हमें कल ही हो गया था जब मार्केट पिछले हाई के ऊपर सस्टेन नहीं कर पाया था।
अगर हम आज की पहली 15 मिनट की कैंडल को देखें, तो दूसरी 15 मिनट की कैंडल ने उसके ऊपर क्लोजिंग नहीं दी, बल्कि एक रेड सेलिंग कैंडल बनाकर बंद हो गई। इससे साफ पता चलता है कि आज मार्केट बुलिश नहीं होने वाला था। हमारे लेवल्स भी यही बता रहे थे कि हमें सिर्फ बियरिश एंट्री ही प्लान करनी है।
अब बात करते हैं एंट्री की: हमारे सेटअप के अनुसार, हमें बियरिश एंट्री के लिए एक ‘टॉप’ चाहिए था, जो हमें 11:15 से 11:30 के बीच मिला। इसमें हमारा स्टॉप-लॉस (SL) आज का हाई था और टारगेट हमने नीचे के लेवल्स के हिसाब से प्लान किया था।
आज का मार्केट एक ही डायरेक्शन में रहा और उसने कहीं भी ट्रैप नहीं किया। अक्सर बिगिनर्स यहीं गलती करते हैं और लॉस ले लेते हैं, क्योंकि उनकी साइकोलॉजी बार-बार बदलती है—कभी बुलिश तो कभी बियरिश। इसके विपरीत, एक प्रो ट्रेडर सूझ-बूझ से मार्केट में एंट्री लेते हैं और एक ही डायरेक्शन पर टिके रहते हैं, इसीलिए वे प्रॉफिट में रहते हैं।
आज का मार्केट ऑप्शन सेलर्स के लिए बेस्ट रहा क्योंकि उन्हें ‘थीटा डिके’ (Theta Decay) का फायदा मिला। एक ही रेंज में चलने के कारण सेलर्स को अच्छा मुनाफा हुआ होगा। इसके उलट, ऑप्शन बायर्स के फेवर में मार्केट नहीं था, जिसके कारण बिगिनर्स ने शायद आज लॉस किया होगा।
नोट: हम आप सभी के लिए जल्द ही एक विशेष सीरीज लेकर आएंगे, जिसमें हम ऑप्शन बाइंग (Option Buying) और ऑप्शन सेलिंग (Option Selling) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। आने वाली पोस्ट्स में हम सीखेंगे कि: हेजिंग (Hedging) कैसे करते हैं? ऑप्शन सेलिंग को सही तरीके से कैसे एग्जीक्यूट करें? ऑप्शन चेन (Option Chain) को कैसे रीड करें? प्रीमियम, डेल्टा (Delta), IV (Implied Volatility) और ग्रीक्स (Greeks) का बारीकी से मतलब क्या है? हमारा लक्ष्य है कि आप न केवल ट्रेडिंग करें, बल्कि उसे गहराई से समझें। इन सभी विषयों को सरल भाषा में सीखने के लिए हमारे साथ बने रहें!
Nifty Analysis 15 July 2026, इसमें शामे वही चार्ट आप सभी को दोबारा दिखा रहा हु क्युकी इसमें हमारे लेवल पहले से ही लगे हुए है बस हम उन्ही के हिसाब से कल का विव देखेंगे।

15 जुलाई 2026: निफ्टी मार्केट एनालिसिस और ट्रेडिंग रणनीति
आज मार्केट की ओपनिंग कल के हाई (High) के नीचे हुई। जिस स्तर से आज मार्केट में गिरावट (Top) आई है, वह कल के लिए एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस (Resistance) का काम करेगा। इसके साथ ही, आज का ‘Low’ भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ हमारे पहले से तय किए गए लेवल्स प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं।
कल के लिए ट्रेडिंग प्लान:
फ्लैट ओपनिंग (Flat Opening): अगर कल मार्केट फ्लैट खुलता है, तो हम जल्दबाजी नहीं करेंगे। हम इंतजार करेंगे कि मार्केट आज के ‘Low’ के अंदर आकर एक ‘Dip’ दे। इससे हमें एक कन्फर्मेशन मिल जाएगी कि मार्केट बुलिश हो सकता है, जहाँ हमारा पहला टारगेट ‘कल का हाई’ रहेगा।
गैप-डाउन ओपनिंग (Gap-down Opening): यदि मार्केट गैप-डाउन ओपन होता है, तो हम मार्केट के कल की क्लोजिंग के पास एक ‘Top’ बनाने का इंतजार करेंगे। या फिर, यदि मार्केट आज की ओपनिंग के हाई को ब्रेक करके अंदर आता है, तो वहां ‘Top’ बनने पर हम पूरी तरह से बियरिश (Bearish) रुख अपनाएंगे और अपने अगले सपोर्ट लेवल तक के लिए ट्रेड प्लान करेंगे।
गैप-अप ओपनिंग (Gap-up Opening): गैप-अप की स्थिति में सीधे एंट्री लेना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ऊपरी स्तरों पर ‘प्रॉफिट बुकिंग’ आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, हम मार्केट को कल की क्लोजिंग के पास एक बार ‘Dip’ लेने देंगे, और उसके बाद ही कोई ठोस कन्फर्मेशन मिलने पर ट्रेड में प्रवेश करेंगे।
दोस्तों, आशा है कि आपको आज की पोस्ट और एनालिसिस समझ में आया होगा। अगर आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया है, तो कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव जरूर दें। आपका सपोर्ट हमें प्रेरित करता है कि हम इस वेबसाइट पर ट्रेडिंग से संबंधित और भी बेहतर और सटीक जानकारी आप तक पहुँचा सकें।
(Disclaimer):
यह ब्लॉग पोस्ट केवल शैक्षिक (Educational) उद्देश्यों के लिए तैयार की गई है। इसमें हम न तो किसी तरह की कॉल (Call) प्रदान करते हैं और न ही किसी तरह की निवेश टिप्स देते हैं। स्टॉक मार्केट जोखिमों के अधीन है और इसमें नुकसान होने की संभावना अधिक होती है। ट्रेड लेने से पहले अपनी ट्रेडिंग साइकोलॉजी को समझें और अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें। हम SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार नहीं हैं। यहाँ दी गई जानकारी हमारे 10 वर्षों के निजी अनुभव पर आधारित है। किसी भी तरह के वित्तीय नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद।
Other Links: