Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ZyniveTrade ZyniveTrade Zynive Trade

Forex, Nifty, BankNifty, Gold, Silver, SIP, Daily Technical Analysis at one Platform

ZyniveTrade ZyniveTrade Zynive Trade

Forex, Nifty, BankNifty, Gold, Silver, SIP, Daily Technical Analysis at one Platform

  • Home
  • Market
    • Market Insights
    • Trader Psychology & Routine
    • Financial Literacy
    • Trading Education
  • About
  • Contact
  • Home
  • Market
    • Market Insights
    • Trader Psychology & Routine
    • Financial Literacy
    • Trading Education
  • About
  • Contact
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
ZyniveTrade ZyniveTrade Zynive Trade

Forex, Nifty, BankNifty, Gold, Silver, SIP, Daily Technical Analysis at one Platform

ZyniveTrade ZyniveTrade Zynive Trade

Forex, Nifty, BankNifty, Gold, Silver, SIP, Daily Technical Analysis at one Platform

  • Home
  • Market
    • Market Insights
    • Trader Psychology & Routine
    • Financial Literacy
    • Trading Education
  • About
  • Contact
  • Home
  • Market
    • Market Insights
    • Trader Psychology & Routine
    • Financial Literacy
    • Trading Education
  • About
  • Contact
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Home/Trading Education/Entry से Exit तक: Professional Trader के Set Of Rules
Trading Set of Rules
Trading Education

Entry से Exit तक: Professional Trader के Set Of Rules

By Vishal Ranawat
July 27, 2026 6 Min Read
0

हर एक ट्रेडर मार्केट में ढेरों उम्मीदें और बड़े-बड़े सपने लेकर आता है कि उसे ट्रेडिंग में बहुत आगे निकलना है। अपने इन्हीं सपनों की पोटली बाँधकर हर नया ट्रेडर मार्केट में कूद पड़ता है।

लेकिन कड़वा सच यह है कि मार्केट किसी का सगा नहीं है! उसे किसी के इमोशन्स, मजबूरी या अमीर-गरीब होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मार्केट में केवल वही टिक सकता है और प्रॉफिट बना सकता है, जो सख्त नियमों (Strict Rules) पर खुद को हमेशा के लिए अनुशासित रख सके। प्रोफेशनल ट्रेडर्स आँख बंद करके भी केवल अपने रूल्स को ही मार्केट में याद रखते हैं। वे न तो लाइव मार्केट में अपने रूल्स बदलते हैं और न ही “अगर-मगर” (If-Else Conditions) का बहाना बनाते हैं। वे रूल्स को ही अपना एकमात्र गाइड मानकर ट्रेडिंग में उतरते हैं।

क्या आप भी रोज़ मार्केट से लड़ रहे हैं?

ज़रा ठंडे दिमाग से सोचिए—क्या आप भी रोज़ मार्केट से लड़ते हैं या मार्केट को चैलेंज करते हैं?

और इस बेवजह की लड़ाई का नतीजा क्या निकल रहा है? क्या आपके साथ भी यही हो रहा है कि आपकी ग्रोथ जहाँ थी वहीं रुक गई है, या फिर आपका अकाउंट और नीचे चला गया है?

अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, लेकिन आपके अंदर उम्मीद की कुछ किरणें अभी भी बाकी हैं, तो आज हम कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण ‘Set of Rules’ की बात करने वाले हैं। इन्हें सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि आपकी ट्रेडिंग जर्नी के पहले दिन से फॉलो होना चाहिए—ताकि किसी ट्रेडर को कभी अपने सपने टूटने का डर न सताए और वह स्मूथली अपनी ट्रेडिंग जर्नी को एन्जॉय करते हुए आगे बढ़ता रहे!

10 सालों के अनुभव से निकले ट्रेडिंग के 7 गोल्डन रूल्स

यहाँ हम आपको ट्रेडिंग के ऐसे 7 सख्त रूल्स (Set of Rules) बताने जा रहे हैं, जिन्हें हमने अपने 10 सालों के रियल ट्रेडिंग करियर में देखा और खुद आजमाया है। इन रूल्स को फॉलो करने के बाद मार्केट में काम करने का हमारा पूरा नज़रिया ही बदल गया!

आइए इन्हें एक-एक करके आसान भाषा में समझते हैं:

Rule 1: मार्केट को Predict नहीं करना, उसकी Condition को समझना है!

ज़्यादातर नए ट्रेडर्स चार्ट खोलते ही यह अंदाज़ा (Predict) लगाने लगते हैं कि ‘आज मार्केट ऊपर जाएगा या नीचे।’ लेकिन एक प्रो ट्रेडर कभी प्रेडिक्शन नहीं करता, वह केवल मार्केट की मौजूदा कंडीशन (स्थिति) को रीड करता है।

इस रूल को अप्लाई करने का सही तरीका:

A.बड़े टाइम फ्रेम (Big Timeframe) से शुरुआत करें:

चार्ट ओपन करते ही सीधे 1 मिनट या 5 मिनट के चार्ट पर न कूदें। सबसे पहले 1-Day Timeframe पर चार्ट को देखें और मार्केट की ओवरऑल डायरेक्शन (दिशा) का पता लगाएँ।

B.कैंडल बिहेवियर (Candle Behavior) को समझें:

लास्ट 4-5 दिनों की कैंडल्स को ध्यान से देखें। यह समझने की कोशिश करें कि मार्केट अभी किस लेवल पर खड़ा है और पिछले कुछ दिनों में बायर्स (Buyers) हावी रहे हैं या सेल्लर्स (Sellers)?

C.डायरेक्शन का फ़िल्टर:

अगर पिछले 4-5 दिनों के कैंडल बिहेवियर से साफ़ दिख रहा है कि बायर्स मजबूत हैं और ऊपर कोई इम्पॉर्टेंट रेजिस्टेंस (Resistance) पास में नहीं है, तो रूल-1 के हिसाब से हमारा माइंडसेट सिर्फ बुलिश (Buy) डायरेक्शन की तरफ ही रहेगा।

Rule 2: 1-Hour Timeframe पर Chart Structure मैच करें!

अब 1-Hour टाइम फ्रेम पर चार्ट स्ट्रक्चर को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी पर पूरी कहानी टिकी है।

  • अगर Step 1 में हमारी डायरेक्शन बुलिश निकलकर आई है, तो 1-Hour टाइम फ्रेम पर चेक करें कि क्या मार्केट Higher Highs (HH) और Higher Lows (HL) बना रहा है या नहीं?
  • अगर 1-Hour पर भी हायर-हाई बन रहे हैं, तो Rule 1 और Rule 2 दोनों सेम डायरेक्शन (बुलिश) में अलाइन हो जाते हैं!

Rule 3: अपने Setup को कनेक्ट करें (Key Levels Active करना)

अब आपको अपने पर्सनल सेटअप को इसके साथ कनेक्ट करना है ताकि सही एंट्री लेवल निकल सके।

  • उदाहरण: यदि 1-Hour टाइम फ्रेम पर मार्केट हायर-हाई ट्रेंड में है, तो जब भी मार्केट Higher Low (HL) के पास आएगा, तो मेरा सपोर्ट लेवल एक्टिव होगा।
  • ध्यान दें: यहाँ केवल आपका ‘लेवल’ बुलिश एक्टिव हुआ है, आपको एंट्री नहीं लेनी है! यह लेवल हमें लाइव मार्केट चलने से पहले ही मार्क करके रखना है।

Rule 4: 15-Minute Timeframe पर Small Confirmation लें!

अपने बुलिश लेवल पर मार्केट आने के बाद, एक छोटी कन्फर्मेशन मिलना जरूरी है जो आपकी एंट्री को पक्का करेगी:

  • अब हम 15-Minute Timeframe पर आ जाते हैं और देखते हैं कि क्या वहाँ भी हायर-हाई या लोअर-हाई जैसा कोई नया स्ट्रक्चर बन रहा है?
  • अगर 15 मिनट पर भी बुलिश कन्फर्मेशन मिल जाती है, तो हमें एक और स्टेप हरी झंडी मिल गई। लेकिन यह देखते ही मार्केट में कूदना नहीं है—सबसे जरूरी चीज़ अभी भी बाकी है!

Rule 5: Risk-to-Reward Ratio (कम से कम 1:2 होना चाहिए)

जिस जगह एंट्री लेवल फाइनल हुआ है, वहाँ से सबसे महत्वपूर्ण चीज़ Risk-Reward Ratio देखना है:

  • लाइव कैलकुलेशन उदाहरण: अगर ₹4200 पर आपकी एंट्री बनती है, स्टॉपलॉस ₹4189 का है (11 पॉइंट्स का रिस्क) और आपका टारगेट लेवल ₹4230 निकलता है (30 पॉइंट्स का रिवॉर्ड), तो यह साफ 1:2.8 का रिस्क-रिवॉर्ड निकल रहा है!
  • यह एक बहुत ही हेल्दी रिस्क-रिवॉर्ड है, जहाँ हमारा Rule 5 एक्टिव होता है और अब हम बुलिश ट्रेड ले सकते हैं।

गोल्डन फ़िल्टर: यदि किसी ट्रेड में 1:2 का रिस्क-रिवॉर्ड नहीं बनता, तो Rule 5 एक्टिव ही नहीं होगा! जिससे Rule 1 से 4 भी ऑटोमैटिकली डी-एक्टिवेट हो जाएँगे और हम वापस न्यूट्रल हो जाएँगे। हम तब तक इंतज़ार करेंगे जब तक Rule 1 से Rule 5 की शर्तें पूरी न हों!

Rule 6: Mindset Control (प्रॉफ़िट/लॉस को घूरना बंद करें!)

यहाँ बात माइंडसेट और अनुशासन की आती है। ट्रेड लेने के बाद अपने स्टॉपलॉस और टारगेट को सिस्टम में लगाकर स्क्रीन को घूरना बंद करना होगा।

10 Saal Ka Sach (Personal Experience): सही बताऊँ तो Rule 6 को फॉलो करने में मुझे भी समय लगा था! क्योंकि एक रिटेल ट्रेडर को हर 5-10 मिनट में कैंडल देखने का ‘फोबिया’ हो जाता है। जो ट्रेड लिया है, उसे देखकर या तो ट्रेडर डरकर लॉस में कटवा देता है या फिर छोटा-सा प्रॉफ़िट देखकर जल्दी बाहर निकल जाता है।

फिर मैंने खुद से ही सवाल किया: “जब मैं सब कुछ देखकर और एनालिसिस करके मार्केट में एंटर हुआ हूँ, तो ऐसा क्या है जो 5-10 मिनट में घट जाएगा और मेरी एनालिसिस खराब हो जाएगी? और अगर रोज़ ही मेरी एनालिसिस खराब हो रही है, तो इसका मतलब मेरी एनालिसिस में ही प्रॉब्लम है!”

जब मुझे इसका जवाब मिला, तो मैंने स्क्रीन को घूरना बंद करके इस रूल को स्ट्रिक्टली फॉलो करना शुरू किया—और इसी का नतीजा रहा कि मैं मार्केट में आगे बढ़ पाया और एक सफल ट्रेडर बन पाया!

Rule 7: Trading Journal (हर ट्रेड की पूरी कहानी लिखें!)

हर ट्रेड को लेने से पहले और लेने के बाद तक की पूरी कहानी आपको अपनी डायरी (Trading Journal) में लिखनी पड़ेगी:

  • आपने ट्रेड क्यों लिया?
  • कौन-से रूल्स फॉलो किए?
  • क्या गलती हुई या क्या सही रहा?

यही जर्नल आपकी सही चालों और गलतियों के बारे में आपको बताएगा, वरना आप बार-बार वही गलतियाँ दोहराते रहेंगे और आपका कैपिटल साफ होता रहेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों! ये 7 रूल्स कोई जादू नहीं हैं, यह केवल आपको अनुशासन (Discipline) में लाने का एक स्ट्रक्चर्ड तरीका है। एक ट्रेडर के लिए अनुशासन ही सबसे बड़ी समस्या होती है—वह नियमों को फॉलो नहीं कर पाता और इसका परिणाम उसे अपना कैपिटल गँवाकर भुगतना पड़ता है।

इस ब्लॉग में जो भी जानकारी दी गई है, वह हमारे 10 सालों के पर्सनल अनुभवों का निचोड़ है। एक बार ठंडे दिमाग से विचार करें कि ट्रेडिंग आखिरकार क्या चीज़ है? क्यों अनुशासित ट्रेडर लगातार सफल होता जा रहा है और कैसे एक बिना रूल्स वाला ट्रेडर हारता जा रहा है?

SEBI Disclaimer

यह ब्लॉग केवल और केवल एजुकेशनल (Educational) उद्देश्यों के लिए बनाया गया है। यह आपको कोई बाय/सेल (Buy/Sell) कॉल या ट्रेडिंग टिप्स देने का प्लेटफॉर्म नहीं है। हम कोई SEBI Registered Advisor नहीं हैं। कृपया किसी भी निवेश या ट्रेडिंग निर्णय के लिए अपने पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) से परामर्श ज़रूर लें।

Post Views: 33

Tags:

Set Of Rules
Author

Vishal Ranawat

Follow Me
Other Articles
Nifty Weekly Analysis and Important Support Resistance Levels
Previous

Nifty Weekly Analysis: Agle Hafte Ke Important Support Aur Resistance Levels

Forex me Gold Trade Kese Kre mere 10 saal ke anubhav ki guide
Next

Forex me Gold Trade Kese Kre: मेरे 10 साल के अनुभव की पूरी गाइड

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Financial Literacy
  • Forex Psychology
  • Market Insights
  • Trader Psychology & Routine
  • Trading Education

Recent Posts

  • Profitable Trader Kaise Bane - Trading Rules and Strategy
    Profitable Trader Kaise Bane
    by Suraj Jangid
    August 20, 2026
  • Nifty 5-Min Chart Analysis - Gap-Up Bullish Trap
    Gap-Up Hone Ke Baad Bullish Dikhakar Kyun Day Low Par Closing Di Aaj Market Ne?
    by Suraj Jangid
    July 9, 2026
  • How to Trade Like the Top 1%: Professional Trader बनने के 5 Secret Rules
    How to Trade Like the Top 1%: Professional Trader बनने के 5 Secret Rules
    by Vishal Ranawat
    July 10, 2026
  • Market Se Ladna Band Karo: Revenge Trading Ka Sach!
    Market Se Ladna Band Karo: Revenge Trading Ka Sach!
    by Suraj Jangid
    July 10, 2026
ZyniveTrade

Empowering traders worldwide with cross-market analysis and dynamic financial news. ZyniveTrade is a global educational platform and does not offer SEBI-registered investment advisory or financial management services.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Latest Posts

  • रिस्क मैनेजमेंट से प्रॉफ़िट नहीं बनता! पर यह नहीं है तो आप कभी ट्रेडर नहीं बनेंगे
    लगभग हर एक रिटेल ट्रेडर अपनी शुरुआती ट्रेडिंग जर्नी में… Read more: रिस्क मैनेजमेंट से प्रॉफ़िट नहीं बनता! पर यह नहीं है तो आप कभी ट्रेडर नहीं बनेंगे
  • ट्रेड में एंट्री लेते ही दिमाग में आने वाले 4 ट्रैप्स जो आपका करियर बर्बाद करते हैं!
    ट्रेड में एंट्री बनाना दुनिया का सबसे आसान काम होता… Read more: ट्रेड में एंट्री लेते ही दिमाग में आने वाले 4 ट्रैप्स जो आपका करियर बर्बाद करते हैं!
  • छूटते हुए ट्रेड को पकड़ने की भूल? FOMO जो आपको हमेशा टॉप पर ट्रैप करता है!
    एक ट्रेडर हमेशा उस समय सबसे ज़्यादा ट्रैप (Trap) में… Read more: छूटते हुए ट्रेड को पकड़ने की भूल? FOMO जो आपको हमेशा टॉप पर ट्रैप करता है!

Pages

  • About
  • Contact
  • Terms and conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact

Email

support@zynivetrade.com

adds@zynivetrade.com

Location

INDIA

Copyright 2026 — Zynive Trade. All rights reserved.

Powered by
►
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
►
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
►
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
►
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
►
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by