Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 4 & 5 August 2026 – Zynive Trade
Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 4 & 5 August 2026 – Zynive Trade
हेलो ट्रेडर्स! हम जानते हैं कि आपको डेली (Daily) अपडेट्स नहीं मिल पा रहे हैं। हमारी टीम एक टेक्निकल काम में व्यस्त है, जिसकी वजह से थोड़ा कम टाइम मिल पा रहा है। इसके लिए हम आपसे क्षमा चाहते हैं। लेकिन आप बिल्कुल टेंशन न लें, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपको यहाँ डेली मार्केट अपडेट्स मिलते रहें। इसमें हमने 6 अगस्त के मार्केट के बारे में चर्चा की है।
आज हम आप सभी के लिए Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 4 & 5 August 2026 की एक बेहद ख़ास और डिटेल्ड पोस्ट लेकर आए हैं।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि हम यहाँ ट्रेडिंग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी आसान भाषा में शेयर करते हैं:
- Price Action & Market Structure: Lower Low (LL), Higher High (HH), aur Trend Identification.
- Key Trading Levels: Major Support, Resistance, Supply & Demand Zones.
- Advanced Concepts: Liquidity Sweep, Fakeouts, aur Breakout Confirmations.
- Risk & Psychology: Risk Management, Position Sizing, aur Trader Psychology.
- Nifty Price Action Analysis: 4 August 2026 – Zynive Trade
आज की इस पोस्ट में हम सबसे पहले 4 August के चार्ट पर चर्चा करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि मार्केट ने किस तरह अपनी चाल चली और कैसे बिगिनर्स (Beginners) के स्टॉप लॉस (SL) हिट किए।
रिलेटेड लिंक
Nifty & Bank Nifty Price Action: 3 August 2026
Nifty & Bank Nifty Price Action: 31 July 2026
आपको याद होगा कि हमने 3 August की पोस्ट में मार्केट के सभी मुख्य लेवल्स और उनके पीछे के लॉजिक आपको पहले ही समझा दिए थे। साथ ही, उस बड़ी कैंडल के बारे में भी डिटेल में बात की थी।
नीचे 4 August का चार्ट आपके साथ शेयर किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि हमने अपने पुराने लेवल्स में कोई बदलाव नहीं किया है, बस एक Day Support Line ऐड की है, जिसके बारे में हम आगे विस्तार से समझेंगे।

इस चार्ट को देखकर हम आसानी से समझ सकते हैं कि 4 August के मार्केट ने हमारी पिछली एनालिसिस पोस्ट के लेवल्स को ही फॉलो किया है। हम इस पोस्ट में 3 August के ब्लॉग पोस्ट की लिंक भी ऐड कर देंगे, जिससे आप आज के एनालिसिस को और बेहतर तरीके से कनेक्ट कर सकें।
3 August को मार्केट के आखिरी समय में जो इतनी बड़ी बाइंग (Buying) आई थी और मार्केट क्लोज हुआ था, हमने पहले ही बात कर ली थी कि इतनी बड़ी बाइंग के बाद वह हाई (High) बहुत इम्पॉर्टेंट हो चुका है। ऐसे में अगले दिन यानी 4 August को मार्केट में हल्की प्रॉफिट बुकिंग (Profit Booking) आना स्वाभाविक था।
हमने यह भी साफ़ किया था कि मार्केट तब तक बेयरिश (Bearish) नहीं हो सकता, जब तक यह अपने Support Zone को नीचे की तरफ ब्रेक नहीं कर देता।
आप चार्ट में देख सकते हैं कि आज मार्केट ने ठीक वैसा ही किया। मार्केट उस सपोर्ट ज़ोन के पास आया, उसे नीचे ब्रेक करके एक Fake Breakout (Trap) दिखाया और तुरंत फिर से ऊपर की तरफ निकल गया। इस फ़ेक ब्रेकआउट के चक्कर में बहुत से रिटेल ट्रेडर्स को लगा कि मार्केट क्रैश होने वाला है और उन्होंने सेलिंग की पोजीशन बना ली, लेकिन मार्केट में बायर्स का प्रेशर भारी था—यह बात हमने 3 August की पोस्ट में ही क्लियर कर दी थी।
Bank Nifty Price Action Analysis: 4 August 2026

बैंक निफ्टी में भी ठीक वही चीज़ हुई जिसकी बात हमने 3 August की पोस्ट में की थी। हमने जो लेवल्स मार्क कर रखे थे, मार्केट उन सबको तोड़कर नीचे तो आया, लेकिन उस Major Support को नीचे ब्रेक नहीं कर पाया जहाँ से हम ओवरऑल बेयरिश (Bearish) हो सकें। 3 August को मार्केट के आखिरी समय में जब इतनी बड़ी बाइंग (Buying) आई और मार्केट क्लोज हुआ, तब हमने साफ़ कहा था कि इतनी बड़ी रैली के बाद मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग (Profit Booking) आना तय है।
हमने यह भी बताया था कि अगर मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग आती है, तो वह अपने लास्ट सपोर्ट ज़ोन (Last Support Zone) तक आ सकती है। आज मार्केट ने ठीक वैसा ही किया—वहाँ नीचे जाकर Liquidity Sweep किया और आखिरी समय में उस सपोर्ट ज़ोन के ऊपर ही क्लोजिंग दे दी। मार्केट को ऊपर जाने के लिए सेलर्स और रिटेलर्स के स्टॉप लॉस (SL) हिट करना ज़रूरी होता है, क्योंकि जब तक रिटेलर्स के एसएल ट्रिगर नहीं होंगे, तब तक बड़े प्लेयर्स (Institutional Buyers) मार्केट को आसानी से ऊपर नहीं ले जा सकते।
Nifty Price Action Analysis: 5 August 2026 – Zynive Trade
अब बात करते हैं 5 August के मार्केट एनालिसिस की कि आज चार्ट पर क्या हुआ। लेकिन उससे पहले हम यह देखेंगे कि 4 August को मार्केट में किस तरह की क्लोजिंग आई थी।
अगर हम नीचे दिए गए चार्ट को ध्यान से देखेंगे, तो साफ़ पता चलता है कि मार्केट अपने सपोर्ट ज़ोन से बाउंस बैक होकर एक Last Swing Support बनाता है और पिछले रेजिस्टेंस (Resistance) के पास आकर क्लोजिंग देता है। इससे यह साफ़ हो जाता है कि वह सपोर्ट लेवल बहुत इम्पॉर्टेंट हो चुका था। 5 August को फिर से मार्केट वहीं से उठकर अपने Previous Day High (PDH) के पास जाता है और एक मजबूत बुलिश कैंडल (Bullish Candle) के साथ क्लोजिंग दे देता है।
1. बुलिश होने की रेंज (Bullish Zone):
इससे यह साफ़ समझ आता है कि मार्केट फिलहाल एक दायरे (Range) में फँस चुका है। अब मार्केट को आगे की बड़ी बुलिश रैली पकड़ने के लिए अपने Last Resistance (24,773) के ऊपर निकलकर सस्टेन (Sustain) करना होगा। तभी हम ऊपर की तरफ एक नया अपमूव देख सकते हैं।
2. बेयरिश होने की रेंज (Bearish Zone):
चूँकि मार्केट रेंज-बाउंड है, इसलिए अगर हम बेयरिश व्यू की बात करें तो जब तक मार्केट हमारे मार्क किए गए Last Swing Support के नीचे सस्टेन नहीं करता, तब तक यह बेयरिश नहीं हो सकता। फिलहाल मार्केट इन दोनों बुलिश और बेयरिश रेंज के बीच में ट्रेड कर रहा है।

Bank Nifty Price Action Analysis: 5 August 2026 – Zynive Trade
5 August के बैंक निफ्टी मार्केट का चार्ट आप नीचे देख सकते हैं कि आज मार्केट ने किस तरह का मूवमेंट दिखाया है। मार्केट ने अपना Last Swing Support ब्रेक नहीं किया। 5 August को मार्केट उसके ऊपर ओपन हुआ और दोबारा अपने उसी Previous Day High (PDH) और सपोर्ट ज़ोन के पास डीप (Dip) लेकर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाकर क्लोजिंग दे दी। अगर हम बात करें तो 5 August को मार्केट ओपन होते ही शुरुआत में बेयरिश रहा, लेकिन इसने अपना Major Support नहीं तोड़ा, इसलिए overall स्ट्रक्चर बुलिश ही माना जाएगा।
अब मार्केट एक ऐसी रेंज में फँस गया है जिसे हम Sideways Zone कह सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मार्केट के पास ऊपर जाने के लिए भी एक strong Resistance Range है और नीचे जाने के लिए भी एक Strong Support Range है—दोनों तरफ बायर्स और सेलर्स का पलड़ा बराबर दिख रहा है।
1. बुलिश होने के लिए रेंज (Bullish Range):
मार्केट में नई तेज़ी (Up-move) लाने के लिए इसे 58,247 के लेवल के ऊपर निकलकर सस्टेन (Sustain) करना पड़ेगा। अगर यह 58,247 के ऊपर सस्टेन नहीं कर पाता है, तो मार्केट वापस अपने Last Swing Bottom पर सपोर्ट लेने आ सकता है।
2. बेयरिश होने के लिए रेंज (Bearish Range):
चूँकि मार्केट रेंज में फँसा हुआ है, इसे प्रॉपर बेयरिश होने के लिए अपने Last Swing Support (57,350) को नीचे की तरफ तोड़ना होगा। जब तक मार्केट 57,350 को तोड़कर नीचे सस्टेन नहीं करता, तब तक बड़ा फॉल आना मुश्किल है और मार्केट कुछ समय के लिए 100-150 पॉइंट्स की रेंज में ही फँसा रह सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, कैसी लगी आप सभी को हमारी आज की यह प्राइस एक्शन एनालिसिस पोस्ट? हम आशा करते हैं कि आज की यह जानकारी आप सभी को पसंद आई होगी। अगर आपको इस पोस्ट से कुछ नया सीखने को मिला है, तो इसे अपने ट्रेडिंग दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
अब हम इस पोस्ट को यहीं समाप्त करते हैं। अगर इस एनालिसिस से संबंधित आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके ज़रूर बताएं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम (Financial Risk) शामिल है और इसमें नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए किसी भी तरह की ट्रेड में एंट्री या एग्ज़िट लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह ज़रूर लें।
आपको बता दें कि हम SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार नहीं हैं और न ही हम किसी भी तरह की कॉल या टिप्स (Buy/Sell Calls) देते हैं। यहाँ शेयर की गई सभी जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से है, जो हमने अपने पिछले 10 सालों के ट्रेडिंग अनुभव से सीखी है। हमारा लक्ष्य केवल यह है कि आप मार्केट के प्राइस एक्शन और गहराई को सही से समझ सकें। किसी भी तरह के लाभ या हानि की ज़िम्मेदारी zynivetrade.com की नहीं होगी।