Nifty & Bank Nifty Price Action: 31 July 2026
Nifty & Bank Nifty Price Action: 31 July 2026
हेलो ट्रेडर्स! कैसे हैं आप सभी? आज हमारी यह पोस्ट “Nifty & Bank Nifty Price Action: 31 July 2026” के ऊपर लिखी गयी है, जिसमें हम दोनों इंडेक्स को एक साथ कवर करेंगे। जैसा कि मैं आप सभी को बता दूँ कि कल (30 जुलाई) को हमने निफ्टी और बैंक निफ्टी पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसके अंदर हमने कुछ इम्पॉर्टेंट लेवल्स निकाले थे। शायद आपने उन्हें देख लिया होगा, लेकिन अगर नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें, क्योंकि आज की इस पोस्ट में कल की पोस्ट का बहुत बड़ा योगदान है। आप उस पोस्ट से समझ पाएंगे कि हमारी टेक्निकल रिसर्च कितनी बेस्ट है। हम इस पोस्ट के लास्ट में उस पोस्ट की लिंक डाल देंगे, उसे एक बार जरूर देखना।
नीचे दिए गए चार्ट में हमने 5 मिनट के टाइम फ्रेम पर निफ्टी को बहुत बारीकी से समझाने का प्रयास किया है। इस चार्ट में हमने सभी लेवल्स बहुत ही सोच-समझ कर लगाए हैं और उन सभी लेवल्स को बड़े ध्यान से आपको समझाया है। नीचे दिया गया चार्ट ट्रेडिंगव्यू (TradingView) से लिया गया है।
Nifty Price Action: 31 July 2026

अब हम इस चार्ट को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं कि इन सभी लेवल्स के पीछे हमारा क्या लॉजिक था, क्यों हमने ये लेवल्स लगाए हैं, और कहाँ पर आज रिटेल ट्रेडर्स ट्रैप (Trap) हुए होंगे—ये सब हम इस पोस्ट में समझने का प्रयास करेंगे।
आज मार्केट की ओपनिंग कल के हाई (High) के ऊपर हुई, जो पहले से ही हमारा एक रेजिस्टेंस लेवल था। ओपनिंग होते ही मार्केट में सेलिंग आना शुरू हो गयी और मार्केट कल के हाई के नीचे आ गया। इसे देखकर बहुत से ट्रेडर्स को लगा कि अब मार्केट यहाँ से क्रैश या गिर जाएगा, और उन्होंने तुरंत शॉर्ट (Sell) की पोजीशन बना ली होगी। लेकिन वे यह भूल गए कि यह सिर्फ एक शुरुआती प्रॉफिट बुकिंग थी, कोई ट्रेंड चेंज नहीं था। जल्दबाजी में एंट्री प्लान करने के कारण उन सभी का एसएल (SL – Stop Loss) हिट हो गया, क्योंकि मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर (Market Structure) तो पूरी तरह से बुलिश था।
हमने कल की पोस्ट में भी यही लेवल्स लगा रखे थे और उसमें साफ़ समझाया था कि अगर मार्केट को बुलिश होना होगा, तो उसका तरीका क्या होगा—मार्केट थोड़ा नीचे आएगा, पिछले स्विंग बॉटम (Swing Bottom) पर एक डिप (Dip) लेगा और अपनी अपसाइड रैली को कंटीन्यू करेगा। आज ठीक वैसा ही हुआ! अगर आप चार्ट में ध्यान से देखो, तो आपको दिखेगा कि जहाँ से आज मार्केट ऊपर उठा है, वहाँ पर पिछला स्विंग था और वहीं से मार्केट शार्प बुलिश हुआ। इसके बाद, जो हमारा रेजिस्टेंस ज़ोन (Resistance Zone) था, उसे भी मार्केट ने काफी देर कंसॉलिडेट होने के बाद ब्रेक कर दिया। जब मार्केट स्विंग बॉटम से उठकर इस ज़ोन के अंदर रुका, तो सेलर्स समझ गए कि कल की तरह आज भी बायर्स (Buyers) में पूरा दम है, जिसके कारण उन्होंने अपनी सेल की पोजीशंस को एग्जिट (Exit) करना शुरू किया और मार्केट तेज़ी से ऊपर निकल गया।
सोमवार (Monday) के लिए मार्केट व्यू:
अब मार्केट एक ऐसी जगह आकर फंस गया है कि सोमवार को ऊपर जाने के लिए इसे या तो गैप अप (Gap Up) ओपनिंग देनी होगी या फिर सीधे अपनी रैली को कंटीन्यू करना होगा। अगर मार्केट ऐसा नहीं करता है, तो हो सकता है कि यहाँ से प्रॉफिट बुकिंग आए और मार्केट नीचे की तरफ मूव करे। सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के लिए भी यही लेवल्स बेहद इम्पॉर्टेंट रहेंगे, क्योंकि पूरी उम्मीद है कि मार्केट इन्हीं लेवल्स को दोबारा फॉलो करेगा।
Bank Nifty Price Action: 31 July 2026
नीचे दिए गए चार्ट को ध्यान से समझने की कोशिश करें और ध्यान दें कि जो लेवल्स हमने इसमें लगा रखे हैं, वे कितने शानदार तरीके से काम कर रहे हैं। इसके बाद हम इन सभी लेवल्स के पीछे का असली लॉजिक समझेंगे।

मैं आशा करूँगा कि आपने ऊपर दिए गए चार्ट को अच्छे से रीड (Read) कर लिया होगा। अगर हम चार्ट को समझने की कोशिश करें, तो इसमें साफ़-साफ़ पता लग रहा है कि मार्केट की ओपनिंग पिछले दिन की क्लोजिंग के ऊपर हुई थी, जहाँ हमारा क्लोजिंग ज़ोन था। मार्केट ओपन होते ही ऊपर तो गया, लेकिन बायर्स (Buyers) में इतना दम नहीं दिखा कि वे इस ज़ोन को तुरंत तोड़ पाते, और वीक हैंड ट्रेडर्स के डर के कारण मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग आने लग गयी। लेकिन पिछले दिन का जो स्विंग सपोर्ट (Swing Support) था, वह बहुत इम्पॉर्टेंट था, जिसे तोड़ना सेलर्स के लिए बहुत मुश्किल था। अगर वह सपोर्ट टूट जाता, तो मार्केट वापस वहीं आ जाता जहाँ से बुलिश रैली शुरू हुई थी। इसीलिए 31 जुलाई को मार्केट ने ना तो अपना हाई (High) ब्रेक किया और ना ही अपना लो (Low) ब्रेक किया, जिसके कारण पूरा मार्केट एक सीमित दायरे यानी साइडवेज (Sideways) होकर फँस गया। अब अगर सोमवार को मार्केट इन दोनों लेवल्स में से किसी भी तरफ ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन देता है, तो वह उस दिन के लिए अपना ट्रेंड उसी डायरेक्शन में कंटीन्यू कर लेगा।
अगर आप सभी को यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और ट्रेडर ग्रुप्स के साथ शेयर करना ना भूलें, क्योंकि आपके एक शेयर से हमें बहुत बड़ा कॉन्फिडेंस मिलता है और हम ऐसी ही बेहतरीन पोस्ट लाने के लिए प्रेरित होते हैं। हम दिन-रात आप सभी के लिए मेहनत करते हैं ताकि आप सभी एक प्रो ट्रेडर (Pro Trader) बन सकें। अगर इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह का सुझाव या शिकायत हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह पोस्ट केवल एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए बनाई गयी है। हम कोई सेबी रजिस्टर्ड (SEBI Registered) सलाहकार या रिसर्च एनालिस्ट नहीं हैं। हम केवल वही नॉलेज आप तक पहुँचा रहे हैं, जिसे हमने इन 10 सालों के ट्रेडिंग करियर में प्राप्त किया है। फिर भी हम आपको बोलना चाहेंगे कि स्टॉक मार्केट में बहुत बड़ा जोखिम (Risk) होता है, इसलिए किसी भी तरह की एंट्री प्लान करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। आपके किसी भी तरह के प्रॉफिट या लॉस (Loss) के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी। धन्यवाद!