Nifty and Bank Nifty Prediction 13 August: Price Action Analysis & Key Levels
लो ट्रेडर्स, कैसे हैं आप सभी?
Nifty and Bank Nifty Prediction 13 August: Price Action Analysis & Key Levels
आज हम लेकर आए हैं Nifty and Bank Nifty Prediction 13 August: Price Action Analysis & Key Levels, जो आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज इस पोस्ट के अंदर हम 13 अगस्त के मार्केट प्रेडिक्शन के साथ-साथ आज 12 अगस्त के मार्केट को भी समझने की कोशिश करेंगे।
जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम डेली पोस्ट के अंदर निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों को अच्छे से कवर करने की कोशिश करते हैं, ताकि आप सभी को बेहतर से बेहतर जानकारी मिल सके।
हम पहले आज के मार्केट के बारे में चर्चा करेंगे, उसके बाद हम 13 अगस्त के मार्केट का प्रेडिक्शन करेंगे। नीचे हमने TradingView का चार्ट लगाया है और उसमें कुछ महत्वपूर्ण लेवल्स मार्क किए हैं, जो 13 अगस्त को मार्केट फॉलो कर सकता है। आप नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से समझ सकते हैं कि आज मार्केट ने कैसे मूव किया।

ऊपर दिया गया चार्ट 15-मिनट टाइमफ्रेम का 12 अगस्त का चार्ट है। इसमें हमने कुछ महत्वपूर्ण लेवल्स मार्क किए हैं जो मार्केट के लिए काफी इम्पोर्टेंट हैं।
जैसे कि 24,140 से 24,170 तक एक स्ट्रांग सपोर्ट ज़ोन है। अगर मार्केट 24,265 के सपोर्ट को तोड़ता है, तो यह इसी सपोर्ट ज़ोन पर आकर रुक सकता है।
जैसा कि हम आज के मार्केट चार्ट में देख सकते हैं, आज मार्केट ठीक हमारे रेजिस्टेंस ज़ोन (24,435 से 24,450) के अंदर ओपन हुआ। लेकिन मार्केट इसके ऊपर सस्टेन नहीं कर पाया, जिसके कारण इसमें गिरावट आई। निचले स्तरों पर मार्केट ने 24,265 का सपोर्ट लिया और वापस रिकवर होकर उसी रेजिस्टेंस ज़ोन के अंदर जाकर क्लोजिंग दे दी।
लॉजिक समझते हैं कि मार्केट इस रेजिस्टेंस ज़ोन को तोड़कर ऊपर क्यों नहीं गया:
अगर हम इस 15-मिनट के चार्ट को ध्यान से समझने की कोशिश करें, तो प्राइस एक्शन से साफ़ पता चल रहा है कि ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी बेयरिश (Bearish) है। चार्ट पर कोई भी पिछला स्विंग टॉप ब्रेक नहीं हो रहा है जिससे मार्केट में नई और तेज़ बाइंग आ सके।
जब मार्केट ऊपर से इतनी तेज़ी से गिरा और फिर नीचे से तेज़ी से ऊपर गया, तो इससे यह साफ़ लगता है कि यह निचले स्तरों से सिर्फ एक प्रॉफ़िट बुकिंग (Bounce) थी। मार्केट अभी पूरी तरह बुलिश नहीं हुआ है।
मार्केट बुलिश तब माना जाएगा जब यह इस रेजिस्टेंस ज़ोन को ब्रेक करके इसके ऊपर अच्छे से सस्टेन करेगा। इसके ऊपर के बाकी लेवल्स भी हमने चार्ट में मार्क कर रखे हैं, जिन्हें आप ऊपर देख सकते हैं।
13 August ke liye Nifty 50 Scenario:
अगर हम इस चार्ट को समझने की कोशिश करें, तो आज की क्लोजिंग के हिसाब से 24,265 का लेवल एक बहुत ही इम्पोर्टेंट सपोर्ट बन गया है।
- Bullish Scenario: अगर कल मार्केट अपने करेंट रेजिस्टेंस ज़ोन को तोड़कर ऊपर निकलता है, तो Nifty का अगला टारगेट 24,513 से 24,535 का लेवल होगा (जैसा कि आप चार्ट में देख सकते हैं)। अगर मार्केट इसके ऊपर अच्छे से सस्टेन कर लेता है, तो यह इंट्राडे के लिए बुलिश हो सकता है।
- Bearish Scenario: लेकिन अगर मार्केट इस रेजिस्टेंस ज़ोन को पार नहीं कर पाता है, तो यह दोबारा नीचे 24,265 के सपोर्ट लेवल पर आ सकता है। अगर यह लेवल टूटता है, तो सेलर्स और ज़्यादा हावी हो जाएंगे और प्राइस नीचे हमारे मुख्य सपोर्ट ज़ोन की तरफ बढ़ सकता है।
Bank Nifty Prediction 13 August: Price Action Analysis & Key Levels

बैंक निफ़्टी का ऊपर दिया गया 15-मिनट का चार्ट आप देख सकते हैं। इसमें हमने कुछ महत्वपूर्ण लेवल्स मार्क किए हैं।
सपोर्ट ज़ोन: 57,210 से 57,450 (जो कि एक बहुत ही इम्पोर्टेंट बाइंग ज़ोन/डिमांड एरिया है)।
रेजिस्टेंस लेवल: 58,068.75 के पास पहला मुख्य रेजिस्टेंस है।
अगर हम आज (12 अगस्त) के मार्केट की बात करें, तो आज मार्केट ठीक उसी सपोर्ट ज़ोन के अंदर ओपन हुआ। निचले स्तरों पर 57,450 के पास जो पिछला स्विंग बॉटम (Previous Swing Bottom) था, मार्केट ने वहां की लिक्विडिटी sweep करके स्ट्रांग सपोर्ट लिया। इसके बाद मार्केट ज़ोन के बाहर निकलकर एक नया स्विंग बॉटम बनाते हुए ऊपर की तरफ बुलिश हो गया।
आज जिस तरह से मार्केट में रिकवरी और क्लोजिंग आई है, उससे यह साफ़ पता चल रहा है कि बैंक निफ़्टी में 58,068 तक के लिए बुलिशनेस दिख रही है। चार्ट पर बायर्स हावी होते दिख रहे हैं और सेलर्स कमज़ोर पड़ रहे हैं।
13 August ke liye Bank Nifty Scenario:
Bullish Scenario: बैंक निफ़्टी में जो सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। जब तक यह ब्रेक नहीं होता और इसके नीचे मार्केट सस्टेन नहीं करता, तब तक मार्केट पूरी तरह बेयरिश नहीं हो सकता। पिछला स्विंग बॉटम भी एक स्ट्रांग सपोर्ट की तरह काम करेगा। अगर कल मार्केट यहाँ से ऊपर जाता है, तो हमारा पहला टारगेट ऊपर का रेजिस्टेंस लेवल (58,068) होगा।
Bearish Scenario: बैंक निफ़्टी को बेयरिश होने के लिए 57,210 से 57,450 के इस मुख्य सपोर्ट ज़ोन को नीचे की तरफ ब्रेक करना होगा। अगर मार्केट पिछले स्विंग सपोर्ट को तोड़कर नीचे आता है, तो संभावना है कि यह इस पूरे सपोर्ट ज़ोन को ब्रेक करके निचले लेवल्स तक चला जाए।
आज की पोस्ट को हम यहीं समाप्त करने जा रहे हैं। अगर आप सभी को इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें जो स्टॉक मार्केट में रुचि रखते हैं। आपका एक शेयर हमें ऐसी ही और भी महत्वपूर्ण जानकारियां आप सभी तक लाने का कॉन्फिडेंस देता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि हम ना ही कोई SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट हैं और ना ही कोई वित्तीय सलाहकार। हम किसी भी तरह की कोई कॉल या टिप्स नहीं देते हैं। हम केवल वही जानकारी आप सभी तक पहुंचाते हैं जो हमने अपने ट्रेडिंग अनुभव से सीखी है। इसलिए किसी भी तरह की ट्रेड या एंट्री प्लान करने से पहले एक बार अपने SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर लें, क्योंकि स्टॉक मार्केट में रिस्क ज्यादा होता है और कैपिटल लॉस होने की संभावना रहती है। किसी भी तरह के प्रॉफिट या लॉस की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।