Nifty and Bank Nifty Analysis 14 August 2026: Closing Review & Key Levels
Nifty and Bank Nifty Analysis 14 August 2026: Closing Review & Key Levels
हेलो ट्रेडर्स,
सबसे पहले हमारी टीम आप सभी से तहे दिल से क्षमा चाहती है कि आपको कल (13 अगस्त) के मार्केट अपडेट्स समय पर नहीं मिल पाए। Namecheap सर्वर में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण हमारी वेबसाइट डाउन हो गई थी, जिसकी वजह से हम पोस्ट पब्लिश नहीं कर सके।
लेकिन आप बिल्कुल चिंता न करें! आज की इस स्पेशल पोस्ट में हम 13 अगस्त के पूरे मार्केट मोमेंटम और आज (14 अगस्त) की ओपनिंग से लेकर क्लोजिंग तक के पूरे प्राइस एक्शन पर विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।
आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। अगर आपको हमारा यह एनालिसिस पसंद आए, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो स्टॉक मार्केट सीखना चाहते हैं और ट्रेडिंग में रुचि रखते हैं।
अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारी टीम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
नीचे हमने 13 अगस्त और 14 अगस्त का TradingView चार्ट अटैच किया है, जिसमें कुछ बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स मार्क किए गए हैं। आइए, इन लेवल्स के पीछे के लॉजिक को डिटेल में समझते हैं…
Nifty and Bank Nifty Prediction 13 August: Price Action Analysis & Key Levels
Nifty Analysis 13 August 2026: Closing Review & Key Levels

जैसा कि आप सभी ऊपर दिए गए चार्ट को देख सकते हैं और उसमें लगाए गए सभी लेवल्स को भी। जैसा कि हमने पिछली पोस्ट में भी बात करी थी कि जहां से मार्केट ने पिछली क्लोजिंग दी है, वहां एक रेजिस्टेंस ज़ोन है जहां से पहले भी मार्केट गिरकर नीचे आया है।
सपोर्ट लेवल जैसा कि आप देख सकते हैं कि 24429 से लेकर 24472 तक एक रेजिस्टेंस ज़ोन है जहां सेलर का दबाव दिख रहा है और ठीक इसके नीचे 24265 पर एक सपोर्ट एरिया है जहां प्रीवियस स्विंग लो (Previous Swing Low) है, जो एक तरह से सपोर्ट का काम कर रहा है।
अगर हम 13 अगस्त के मार्केट की बात करें तो हम देख सकते हैं कि मार्केट की ओपनिंग फ्लैट हुई और ठीक उसी रेजिस्टेंस से सेलिंग आना शुरू हो गई। यहां सभी बिगनर्स (Beginners) को लगा होगा कि अब तो मार्केट और तेजी से गिर जाएगा क्योंकि मार्केट ने रेजिस्टेंस ज़ोन को नहीं तोड़ा, लेकिन लास्ट स्विंग लो मार्केट के लिए बहुत इम्पोर्टेंट होता है जिसको तोड़ना मतलब मार्केट में और तेजी से गिरावट आ सकती है और सेलर हावी हो सकते हैं।
लेकिन 13 अगस्त को मार्केट ने ना तो अपना हाई ब्रेक किया और ना ही अपना पिछला स्विंग लो, और मार्केट एक ही रेंज में फंस गया। पूरे दिन मार्केट साइडवेज़ (Sideways) रहा। और हम जानते हैं कि इस मार्केट में बायर्स ने बहुत लॉस लिया होगा क्योंकि ना तो मार्केट ऊपर गया और ना ही नीचे आया।
अब अगर बात करें 14 अगस्त की, तो यहां साफ-साफ यह पता लग रहा है कि यह रेंज मार्केट के लिए बहुत इम्पोर्टेंट हो गई है। जब तक मार्केट इन दोनों में से एक भी रेंज नहीं तोड़ेगा, तब तक यह एक साइड का मोमेंटम नहीं पकड़ सकता है।
Nifty and Bank Nifty Analysis 14 August 2026: Closing Review & Key Levels

ऊपर दिया गया चार्ट 14 अगस्त का है। आप देख सकते हैं कि कैसे यह हमारे पिछले लेवल्स को इम्पोर्टेंस (Importance) दे रहा है।
जैसा कि आप देख सकते हैं, आज मार्केट की ओपनिंग प्रीवियस स्विंग हाई (Previous Swing High) के नीचे हुई, लेकिन इसके ठीक नीचे प्रीवियस स्विंग लो (Previous Swing Low) था जिसके नीचे मार्केट नहीं जा पाया।
अगर हम आज के मार्केट की बात करें, तो इसमें साफ-साफ यह पता चल रहा है कि मार्केट एक रेंज में फंसा हुआ है, जैसा कि हमने 13 अगस्त के लेवल्स में बात करी थी। और जिस तरह इस मार्केट ने आज क्लोजिंग दी है, उसके हिसाब से यह लग रहा है कि मार्केट को किसी एक दिशा में निकलने के लिए इन दोनों में से किसी एक लेवल को ब्रेक (Break) करना ही होगा।
Bank Nifty Analysis 13 August 2026:

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम चार्ट को इतना क्लीन (Clean) रखने की कोशिश करते हैं कि सभी यूजर्स को अच्छे से समझ आ सके कि हम क्या समझाना चाहते हैं। हम यह नहीं चाहते कि यूजर्स को परेशानी आए, इसलिए हमने बहुत ही आसान शब्दों में आपको सिखाने का प्रयास किया है। आप सभी जानते हैं कि पिछली पोस्ट के अंदर भी हमने इन्हीं लेवल्स पर चर्चा करी थी और आज भी इन्हीं लेवल्स पर चर्चा करेंगे, बस यह समझने की कोशिश करेंगे कि किस तरह मार्केट इन लेवल्स को रिस्पेक्ट दे रहा है।
ऊपर दिए गए चार्ट में साफ-साफ दिख रहा है कि हमने एक लेवल प्रीवियस डे हाई (Previous Day High) का लगा रखा है जो पिछले दिन का हाई था, जो 58,068 पर है। और इसके ठीक नीचे हमने प्रीवियस स्विंग बॉटम (Previous Swing Bottom) लगा रखा है, 57,520 पर जो एक सपोर्ट का काम कर रहा है। इसी के ठीक नीचे हमने एक सपोर्ट ज़ोन (Support Zone) लगा रखा है जो 57,434 से लेकर 57,152 तक है।
अगर हम बात करें 13 अगस्त के मार्केट की, तो इसकी ओपनिंग पिछले हाई के नीचे हुई और यह पिछले हाई को तोड़ नहीं पाया 15 मिनट के टाइम फ्रेम पर, जिससे यह पता लग गया कि आज के लिए यह रेजिस्टेंस इम्पोर्टेंट हो गया है। अगर यह इसको तोड़कर ऊपर सस्टेन कर जाता तो बुलिश होने की संभावना हो सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जैसा कि हमने पहले भी बता रखा है कि जो मार्केट का लास्ट स्विंग लो होता है वह एक सपोर्ट का काम करता है और लास्ट स्विंग हाई रेजिस्टेंस का। मार्केट ऊपर से गिरा जरूर, लेकिन जो लास्ट सपोर्ट था उसको मार्केट ने 13 अगस्त को ब्रेक नहीं किया, जिसके कारण मार्केट एक ही रेंज में फंस गया।
अगर मार्केट लास्ट स्विंग लो को ब्रेक करके सस्टेन कर जाता, तो यह सपोर्ट ज़ोन तक आराम से आ जाता। लेकिन 13 अगस्त के मार्केट में ना तो सेलर में पावर थी और ना ही बायर में। और ऐसे मार्केट में बायर्स को लॉस हुआ होगा और सेलर्स को फायदा। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ टाइम डीके (Time Decay) सेलर के फेवर में होता है।
Bank Nifty Analysis 14 August 2026: Closing Review & Key Levels

जैसा कि आप देख सकते हैं, आज मार्केट की ओपनिंग ठीक प्रीवियस स्विंग हाई (Previous Swing High) के नीचे हुई है। और 15 मिनट पर एक रेड कैंडल बनाने के बाद मार्केट फिर ऊपर चला गया, लेकिन मार्केट में उसी रेजिस्टेंस से फिर से सेलिंग आने लगी क्योंकि प्रीवियस स्विंग हाई मार्केट के लिए इम्पोर्टेंट होता है।
अगर हम देखें तो मार्केट जब वहां से दोबारा गिरा, तो यह सपोर्ट ज़ोन के अंदर आकर लिक्विडिटी स्वीप (Liquidity Sweep) करके वापस ऊपर चला गया, लेकिन उस हाई तक नहीं जा पाया और एक लोअर टॉप (Top नीचे बनाकर) बनाकर क्लोजिंग दे दी।
अब यहां यह साफ-साफ पता चल रहा है कि मार्केट एक रेंज में फंसा हुआ है। जब तक यह दोनों में से किसी एक रेंज को नहीं तोड़ देता, तब तक यह एक साइड की (One-way) रैली नहीं पकड़ सकता है।
आज की इस पोस्ट को अब हम यहीं समाप्त करने जा रहे हैं। जैसा कि आपको बता दें कि आज इस पोस्ट में हमने 13 अगस्त के मार्केट को और 14 अगस्त के मार्केट को, दोनों को कवर करने की कोशिश की है। अगर आप सभी को इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या सुझाव हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह पोस्ट केवल एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए बनाई गई है। हम कोई सेबी रजिस्टर्ड (SEBI Registered) एडवाइजर नहीं हैं और ना ही किसी तरह की कॉल या टिप्स प्रोवाइड कराते हैं। हम केवल वही जानकारी आप सभी तक लेकर आते हैं, जो हमने इन 10 सालों में प्राप्त की है।
आप सभी को बता दें कि स्टॉक मार्केट में बहुत रिस्क होता है, इसलिए किसी भी तरह की एंट्री प्लान करने से पहले अपने सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर से सलाह जरूर लें। किसी भी तरह के प्रॉफिट या लॉस की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।