Nifty and Bank Nifty Prediction 11 August: 10 August Review & Key Levels
Nifty and Bank Nifty Prediction 11 August
हेलो ट्रेडर्स! आज हम आप सभी के लिए Nifty and Bank Nifty Prediction 11 August: 10 August Review & Key Levels लेकर आए हैं। इसके अंदर हम निफ़्टी और बैंक निफ़्टी के 10 अगस्त के चार्ट को एनालिसिस करेंगे और 11 अगस्त (जो कि आज है) के लिए बेस्ट ट्रेडिंग लेवल्स निकालने की कोशिश करेंगे। आप सभी इस पोस्ट के अंत तक बने रहें, जिससे हमें हौसला मिले कि हम आप सभी के लिए ऐसी ही और बेहतरीन पोस्ट लेकर आ सकें।
जैसा कि आप सभी को पता है कि zynivetrade.com एक ट्रेडिंग एजुकेशनल साइट है, जिसे आप सभी को ट्रेडिंग से संबंधित बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी मुफ्त में प्रोवाइड कराने के लिए बनाया गया है। यह साइट सभी यूजर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहाँ से आप बड़ी आसानी से ट्रेडिंग सीख भी सकते हैं और मार्केट के स्ट्रक्चर को समझ भी सकते हैं। यहाँ से आपकी लर्निंग और स्ट्रांग होगी क्योंकि पढ़ने से ट्रेडिंग स्किल्स बहुत बेहतर होती हैं।
निचे हमने आप सभी के लिए ट्रेडिंग विव का चार्ट दिया है जिसमे हमने 10 अगस्त के बारे में चर्चा की है की कैसे मार्केट ने पुरे दिन अपनी चाल चली और किस तरह ट्रेडर्स को अपने जाल में फसाया है हम पहले निफ़्टी के बारे में चर्चा करेंगे उसके बाद बैंक निफ़्टी के बारे, आप इस पोस्ट के अंत तक बने रहे है यह पोस्ट आप सभी के लिए बहुत रोचक होने वाली है। अगर चार्ट से सबंधित या किसी लेवल से सबंधित किसी भी तरह का कोई डाउट हो तो हमे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम चार्ट को क्लीन (Clean) और साफ़ रखने पर विश्वास करते हैं। हमारा मानना है कि चार्ट जितना साफ़ रहेगा, एक ट्रेडर के लिए फैसले लेना उतना ही आसान होगा। हर जगह ट्रेंडलाइन या सपोर्ट-रेजिस्टेंस ड्रा करने से माइंड की साइकोलॉजी ख़राब होती है और ट्रेडिंग सीखने में काफी समय बर्बाद होता है, क्योंकि हर बेवजह की लाइन हमारे दिमाग को गलत सिग्नल देती रहती है।
इसीलिए Nifty and Bank Nifty Prediction 10 August के इस एनालिसिस में हम सिर्फ वही लेवल्स यूज़ करते हैं जो मार्केट के लिए वाकई ज़रूरी हैं। जैसा कि आप हमारी पिछली पोस्ट में देख सकते हैं, हमने इन्हीं लेवल्स पर बात की थी और आज भी हमने बस कुछ महत्वपूर्ण चीज़ें ही इस चार्ट में अपडेट की हैं। बिना किसी फालतू इंडिकेटर या लाइन के, हमने चार्ट को सिंपल और समझने योग्य रखा है।
Nifty 50: 10 August Review & Price Action
हमने इसमें 5-minute time frame का चार्ट यूज़ किया है। आप सभी 10 अगस्त का चार्ट देख सकते हैं—मार्केट पिछले दिन की क्लोजिंग के पास ओपन हुआ और एक बढ़िया बुलिश कैंडल बनाकर क्लोज़ हुआ। इसके ठीक ऊपर हमने एक Resistance Line (24,615) लगा रखी थी, जो एक दिन पहले भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि मार्केट पहले भी वहीं से गिरा था।
10 अगस्त को भी मार्केट उसी रेजिस्टेंस लाइन से ट्रैपिंग करके नीचे गिरा। जब मार्केट 24,615 के रेजिस्टेंस से गिरा, तो सीधा 24,514 पर आकर सपोर्ट लिया। यहाँ हमने एक सपोर्ट ज़ोन बना रखा है जो 24,514 से लेकर 24,575 तक है। यह वही ज़ोन है जहाँ से मार्केट में बाइंग आने की पूरी संभावना थी। मार्केट इसी ज़ोन से बाउंस बैक करके फिर उसी रेजिस्टेंस लाइन (24,615) पर चला गया और फिर वहीं से रिजेक्ट हुआ।
जो प्रो-ट्रेडर्स होते हैं, वे इन्हीं की-लेवल्स (Key Levels) पर ट्रेड प्लान करते हैं—वे हर जगह रैंडम एंट्री नहीं लेते, भले ही कोई ट्रेड छूट जाए। लेकिन जो नए ट्रेडर्स होते हैं, उन्हें सही एंट्री और एग्जिट ज़ोन का पता नहीं होता, जिसकी वजह से वे ट्रैप होकर लॉस कर लेते हैं।
Nifty 50: 11 August Key Levels & Strategy

ऊपर दिए गए चार्ट में आप देख सकते हैं, आज हम Nifty and Bank Nifty Prediction 11 August के तहत आज के मार्केट के लिए महत्वपूर्ण लेवल्स पर चर्चा करेंगे।
जैसा कि आप देख सकते हैं, हमने इसके अंदर पिछले किसी भी लेवल को नहीं छेड़ा है, क्योंकि मार्केट के लिए प्रीवियस डे के लेवल्स (Previous Day Levels) ही सबसे ज़्यादा इंपॉर्टेंट होते हैं।
Support Level: आज के मार्केट के लिए Previous Day Support Low (24,514) सबसे महत्वपूर्ण रोल प्ले कर सकता है। जब तक मार्केट इसको नीचे की तरफ ब्रेक नहीं करता, तब तक निचले लेवल्स पर बाइंग की संभावना बनी रहेगी।
Resistance Level: ऊपर की तरफ Resistance Line (24,615) काफी क्रूशियल है, जहाँ से कल मार्केट में सेलिंग आई थी। अगर आज यह लाइन ऊपर ब्रेक होती है और प्राइस सस्टेन करता है, तो मार्केट हमारे अगले Major Resistance Zone (24,670 – 24,680) तक आसानी से जा सकता है।
Bank Nifty 10 August Review & Price Action Analysis

ऊपर दिए गए चार्ट में आप देख सकते हैं कि हमने जो लेवल्स लगा रखे हैं, मार्केट बिल्कुल वहीं से गिर रहा है और वहीं से बाउंस बैक कर रहा है। यह 5-minute time frame का चार्ट है। 10 अगस्त को मार्केट की ओपनिंग के पास हमने एक Resistance Level mark किया था और उसके ठीक नीचे एक Buying Zone (Support) मार्क कर रखा था।
मार्केट सपोर्ट ज़ोन से उठकर दोबारा उसी रेजिस्टेंस लाइन पर जाता है, वहाँ पर Liquidity Sweep करता है और फिर वहीं से गिरकर उसी ज़ोन में आ जाता है जहाँ से उठा था। अगर हम प्राइस एक्शन को समझने की कोशिश करें, तो 5-minute time frame पर मार्केट का स्ट्रक्चर बेयरिश (Bearish) दिख रहा है और 10 अगस्त को कोई बहुत बड़ा ट्रेंडिंग मूव देखने को नहीं मिला।
Bank Nifty Prediction & Key Levels for 11 August
अब बात करते हैं कि 11 अगस्त (आज) को Bank Nifty में क्या हो सकता है:
मार्केट अभी जहाँ पर होल्ड कर रहा है, वह एक ज़बरदस्त Support Zone (57,440 – 57,570) है। यह वही ज़ोन है जहाँ से फ्रेश बाइंग आ सकती है। अगर यहाँ से बाउंस आता है, तो प्राइस उस लेवल तक जा सकता है जहाँ से मार्केट ने Liquidity Sweep की थी, क्योंकि वहीं पर बड़े सेलर्स (Smart Money) के Stop Loss (SL) लगे हुए हैं और वे आसानी से अपना SL हिट नहीं होने देंगे, जिससे वहाँ से फिर से सेल्लिंग देखने को मिल सकती है।
अब मार्केट को किसी भी तरफ बड़ा मूव (Continuation) देने के लिए इन दोनों लेवल्स (Support ya Resistance) का ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन देना बहुत जरूरी है।
Note: हमने बैंक निफ़्टी के इसी चार्ट के ज़रिए आपको 11 अगस्त (आज) के मार्केट के बारे में भी समझाने की कोशिश की है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी को आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या या सवाल हो, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। जैसे ही हमें आपका कमेंट मिलेगा, हमारी टीम आपकी सहायता के लिए तुरंत रिप्लाई करेगी।
Disclaimer: यह पोस्ट केवल एजुकेशनल पर्पज (Educational Purpose) के लिए बनाई गई है। हम कोई SEBI Registered Analyst या सलाहकार नहीं हैं, और न ही हम किसी तरह की कॉल या टिप्स (Call/Tips) प्रोवाइड कराते हैं। हम केवल वही नॉलेज आप सभी तक पहुंचाते हैं जो हमने अपने पिछले 10 सालों के अनुभव से सीखा है। स्टॉक मार्केट में वित्तीय जोखिम (Financial Risk) शामिल है, इसलिए किसी भी तरह की ट्रेड या एंट्री प्लान करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। किसी भी तरह के लॉस की जिम्मेदारी हमारी या zynivetrade.com की नहीं होगी।