Gold Price Action Analysis Monday: XAUUSD & MCX Gold Important Levels
Gold Price Prediction Tomorrow
Hello ट्रेडर्स, कैसे हैं आप सभी?
आज संडे है और हम जानते हैं कि आप आज वीकेंड एन्जॉय कर रहे होंगे। लेकिन इसी बीच हमें यह पता होना ज़रूरी है कि फॉरेक्स मार्केट (Forex Market) रात को ही ओपन हो जाता है और उसके लिए हमें एक दिन पहले ही तैयारी करनी होती है, जिससे लाइव मार्केट में हमें यह पता हो कि खुद को कहाँ कंट्रोल करना है और कहाँ समझदारी दिखानी है।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आप सभी के लिए Gold Price Action Analysis Monday: XAUUSD & MCX Gold Important Levels लेकर आए हैं।
आज की पोस्ट में हम क्या सीखने वाले हैं?
- मार्केट किस तरह एक ही डायरेक्शन पकड़ता है और कैसे ट्रैप करता है?
- Market Structure क्या होता है और यह किस तरह काम करता है?
- Support & Resistance सही तरीके से कैसे निकालते हैं?
- कहाँ buyers वीक (कमज़ोर) होते हैं और कहाँ sellers हावी होते हैं?
इन सभी चीज़ों को हम नीचे दिए गए चार्ट्स के माध्यम से समझने की कोशिश करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आप इस पोस्ट के अंत तक बने रहेंगे, क्योंकि यह पोस्ट आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।
हम इसे Day Time Frame पर समझने की कोशिश करेंगे कि किस तरह मार्केट अपना स्ट्रक्चर बनाता है और किस तरह ट्रेंड चेंज करता है। उसके बाद हम नेक्स्ट ट्रेडिंग डे के लिए key levels निकालेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना: याद रहे, इस एनालिसिस में हम आपको कोई Direct Entry या Exit (Buy/Sell Signal) नहीं बताएंगे, क्योंकि हम SEBI-Registered Advisor नहीं हैं और यह SEBI के नियमों के ख़िलाफ़ है। यहाँ दी गई सभी जानकारी केवल शिक्षा (Educational Purpose) के लिए है ताकि आप ट्रेडिंग सीख सकें।

अब आप इस चार्ट को ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए कि मार्केट किस तरह ऊपर गया और किस तरह नीचे आया है। इसके बाद हम इसे विस्तार से समझते हैं।
1. बुलिश Structure (Uptrend Analysis)
हम आशा करते हैं कि आप सभी ने इस चार्ट को ध्यान से देखा होगा। अब आइए इसे गहराई से समझते हैं:
शुरुआती सपोर्ट: मार्केट ने $3,124 पर एक मजबूत सपोर्ट ज़ोन बनाया और वहीं से Daily Timeframe पर अपना स्ट्रक्चर बुलिश में कन्वर्ट कर लिया।
HH-HL का निर्माण: ऊपर दिए गए चार्ट में हमने इसे साफ-साफ समझाया है—HL (Higher Low) और HH (Higher High) के माध्यम से।
नया बाइंग ज़ोन: $3,124 के सपोर्ट के बाद मार्केट ने $3,850 से $4,000 के बीच एक और नया सपोर्ट ज़ोन बनाया, जो एक बेहद महत्वपूर्ण Buying Zone बन चुका है। इस ज़ोन को तोड़ना मतलब मार्केट का वापस उसी स्तर पर आ जाना जहाँ से Rally शुरू हुई थी।
ट्रेडिंग टिप: आप देख सकते हैं कि कैसे मार्केट ‘हायर हाई’ बनाते हुए अपने अपट्रेंड को फॉलो कर रहा है। ऐसे बुलिश मोमेंटम में जबरदस्ती Bearish (Sell) एंट्री बनाना मतलब जानबूझकर अपनी कैपिटल को खत्म करना है।
2. बेरिश Structure (Downtrend Analysis)
जब मार्केट एक ही डायरेक्शन पकड़कर लगातार ऊपर जा रहा था, तब उसने $5,400 से $5,600 के बीच एक All-Time High बनाया, जिसे मार्केट ऊपर की तरफ पार नहीं कर पाया:
मेजर रेजिस्टेंस: यह $5,400-$5,600 का एरिया एक Major Resistance Zone बन गया (जो आप चार्ट में देख सकते हैं)।
ट्रेंड में बदलाव: वहीं से मार्केट ने अपनी डायरेक्शन चेंज कर ली और LH (Lower High) व LL (Lower Low) बनाना शुरू कर दिया।
बेरिश कन्फर्मेशन: इस लोअर हाई-लोअर लो स्ट्रक्चर के कारण मार्केट बेरिश में कन्वर्ट हो गया और गिरते-गिरते वापस हमारे पिछले सपोर्ट ज़ोन तक आ गया।
ट्रेडिंग टिप: इस तरह के स्ट्रॉंग डाउनट्रेंड में ज़बरदस्ती Bullish (Buy) एंट्री बनाना अपनी कैपिटल को नुकसान में डालना है।
3. डे टाइम फ्रेम का वर्तमान निष्कर्ष (Monday Key Levels)
Daily Timeframe पर अभी मार्केट एक ऐसी रेंज में फँसा हुआ है जहाँ से इसके सामने बड़ी चुनौती है:
रेंज बॉउंड मूवमेंट: अभी मार्केट नीचे $3,850 के सपोर्ट और ऊपर $4,350 से $4,400 के रेजिस्टेंस के बीच फँसा हुआ है।
डायरेक्शनल मूव: जब तक मार्केट इस $3,850 – $4,400 की रेंज को ऊपर या नीचे ब्रेक नहीं करता, तब तक एक बड़ा directional move देखने को नहीं मिलेगा।
मंडे का मुख्य व्यू:
अभी के प्राइस एक्शन को देखकर यह साफ लग रहा है कि जो $4,400 का रेजिस्टेंस हमने मार्क किया है, मार्केट उसे टेस्ट कर रहा है। अगर यह रेजिस्टेंस ब्रेक होता है, तो गोल्ड फिर से उसी ऑल-टाइम हाई ($5,400-$5,600) के रेजिस्टेंस तक जाने की कोशिश कर सकता है जहाँ से यह गिरा था।
मंडे मार्केट के लिए बेस्ट Key Levels
जैसा कि आप सभी समझ गए होंगे कि हमने आज की इस पोस्ट में आपको क्या समझाने की कोशिश की है। इसी को ध्यान में रखते हुए, अब हम मंडे (Next Trading Day) के मुख्य लेवल्स के लिए तैयारी करेंगे और देखेंगे कि आगे मार्केट में क्या हो सकता है।
नीचे दिए गए 1-Hour Timeframe Chart के माध्यम से हम आपके लिए महत्वपूर्ण Key Levels शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए:

इस पोस्ट को अब हम यहीं समाप्त करने जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप मार्केट स्ट्रक्चर, सपोर्ट-रेजिस्टेंस और मंडे के लिए सभी महत्वपूर्ण Key Levels को अच्छे से समझ गए होंगे।
अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो हमें नीचे दिए गए Comment Box में जरूर बताएं। जैसे ही आपका कमेंट मिलेगा, हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। ट्रेडिंग और प्राइस एक्शन से जुड़ी ऐसी ही इंफॉर्मेटिव पोस्ट्स के लिए इसे अपने ट्रेडर दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह पोस्ट केवल Educational Purpose (शिक्षा) के लिए बनाई गई है। हम कोई SEBI-Registered Financial Advisor नहीं हैं। इस पोस्ट में दी गई जानकारी हमारे पिछले 10 सालों के ट्रेडिंग अनुभव और चार्ट एनालिसिस पर आधारित है। हम किसी भी तरह की Direct Call, Tip या Buy/Sell Recommendation प्रदान नहीं करते हैं। स्टॉक व फॉरेक्स मार्केट में वित्तीय जोखिम (Risk) शामिल है, इसलिए किसी भी प्रकार का ट्रेड लेने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें। किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की ज़िम्मेदारी ZyniveTrade.com की नहीं होगी। धन्यवाद!