Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 6 & 7 August 2026 – Zynive Trade
Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 6 & 7 August 2026 – Zynive Trade
हेलो ट्रेडर्स, आज हम आप सभी के लिए Nifty & Bank Nifty Price Action Analysis: 6 & 7 August 2026 – Zynive Trade लेकर आए हैं। इसमें हम बात करेंगे कि 6 अगस्त और 7 अगस्त को मार्केट में किस तरह की रैली देखने को मिली, कहाँ मार्केट ने ट्रैप करके बिगिनर्स (Beginners) के Stop Loss (SL) हिट करे और कहाँ बिग ट्रेडर्स (Big Traders) को मुनाफा हुआ। इस पोस्ट के अंदर हम निफ्टी और बैंक निफ्टी के बारे में विस्तार से एनालिसिस (Analysis) करेंगे, इसलिए आप सभी इस पोस्ट के अंत तक जुड़े रहें।
दोस्तों, आज की पोस्ट में complete analysis के बारे में हम चर्चा करने जा रहे हैं। आज की पोस्ट में सभी लेवल्स को समझेंगे कि जो लेवल्स हमने लगा रखे हैं, उनके पीछे क्या लॉजिक है। इस कंटेंट को शेयर करने का हमारा मकसद यही है कि हम आप सभी को स्टॉक मार्केट से संबंधित बेसिक से लेकर एडवांस तक सभी तरह की जानकारी दे सकें और आपको एक प्रो ट्रेडर (Pro Trader) बना सकें। हम सभी जानते हैं कि स्टॉक मार्केट में अपना करियर बनाने का सपना हर मिडिल क्लास लड़के और लड़की का होता है, इसलिए हम आप सभी के लिए यह साइट लेकर आए हैं जहाँ आपको स्टॉक मार्केट से संबंधित सभी जानकारी फ्री में प्रोवाइड कराई जा सके।
नीचे हमने TradingView का चार्ट दे रखा है। उसमें हमने पहले 6 अगस्त के मार्केट को अच्छे से कवर किया है कि किस तरह मार्केट ने 6 अगस्त को परफॉर्म किया। आप सभी लेवल्स को बड़े ध्यान से समझ सकते हैं, इसके बाद अब निफ्टी के 7 अगस्त के मार्केट को समझेंगे। मैं आशा करूँगा कि आप इस पोस्ट के अंत तक हमारे साथ जुड़े रहें।
Nifty Price Action Analysis: 6 August 2026 – Zynive Trade

ऊपर दिए गए चार्ट में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि 6 August को मार्केट ने किस तरह अपने आप को साइडवेज (Sideways) में फँसा लिया और मार्केट एक ही रेंज में बंद होकर रह गया।
हम बात करें तो 24,670 के पास हमारा Previous Day Resistance था, jo मार्केट को नीचे गिराने के लिए महत्वपूर्ण था। क्योंकि यहाँ से मार्केट 5 अगस्त को भी ऊपर नहीं जा पाया था, इसलिए 6 अगस्त को भी इससे ऊपर नहीं निकल पाया। अगर मार्केट इससे ऊपर जाकर सस्टेन (Sustain) कर लेता, तो ऊपर हमने एक और Resistance Level रखा है जो 24,774 पर है, मार्केट वहाँ तक आराम से चला जाता।
इसी के साथ, जो हमने Support Line लगा रखी है, वह भी पिछले दिन का Swing Low Bottom है जहाँ से मार्केट डिप (Dip) लेकर ऊपर गया था। अगर मार्केट इसको ब्रेक करके नीचे आ जाता, तो यह नीचे 24,570 से लेकर 24,500 तक आ सकता था। लेकिन सभी लेवल्स Important होने के कारण मार्केट एक ही रेंज में फँस कर रह गया और 6 अगस्त का दिन Option Buyers के लिए बहुत ही बोरिंग (Boring) रहा।
अब मार्केट एक रेंज में फँस चुका है। जब तक यह किसी एक डायरेक्शन में रेंज से बाहर नहीं निकलता, तब तक एक प्रॉपर डायरेक्शन नहीं पकड़ पाएगा; क्योंकि मार्केट में नीचे जो Support Zone है वह बहुत इम्पोर्टेंट है, जहाँ बड़े बायर्स (Big Buyers) अपनी Position बनाकर बैठे हैं।
Nifty Price Action Analysis: 7 August 2026 – Zynive Trade

आप सभी को बता दें कि हम चार्ट को फालतू के लेवल्स से नहीं भरते हैं। हम केवल वही लेवल्स मार्क करते हैं जो वाकई इम्पोर्टेंट (Important) होते हैं, बाकी हम मार्केट के मोमेंटम (Momentum) के हिसाब से लेवल्स अपडेट करते रहते हैं। हम यही चाहते हैं कि आप भी उन्हीं मेजर लेवल्स पर काम करें जो सबसे ज़रूरी हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, जो हमने 5 अगस्त के लेवल्स लगा रखे थे, उनमें हमने ज़्यादा बदलाव नहीं किया है; क्योंकि हम इन्हीं मुख्य लेवल्स के हिसाब से मार्केट की डायरेक्शन निकालते हैं।
7 अगस्त का चार्ट आप देख सकते हैं कि मार्केट किस तरह ओपन हुआ और किस तरह उसने एक ही डायरेक्शन में अपनी चाल चली। यहाँ कई ट्रेडर्स ऐसे होते हैं जो बिना सोचे-समझे एंट्री प्लान करते हैं और लॉस (Loss) करवा बैठते हैं।
अगर हम 7 अगस्त के मार्केट की बात करें, तो आज मार्केट की ओपनिंग पिछले दिन की क्लोजिंग के नीचे हुई। वहीं पर हमने पिछले दिन का Support Level लगा रखा था, जिसके टूटने के बाद हमने उसे Resistance Level में बदल दिया; क्योंकि यहाँ से बाइंग (Buying) आना मुश्किल लग रहा था। 6 अगस्त को मार्केट ने साइडवेज मोमेंट में नीचे की तरफ ज़्यादा प्रेशर बनाया था, जिससे बायर्स (Buyers) वीक (Weak) हो गए थे। जब 7 अगस्त को मार्केट उस साइडवेज ज़ोन के नीचे ओपन हुआ, तो हमें साफ हिंट मिल गया कि मार्केट का ऊपर जाना मुश्किल है।
लेकिन, हमने इसी के साथ नीचे एक Buying Zone (Support) भी बना रखा था जो काफी इम्पोर्टेंट था। आप 6 अगस्त वाले चार्ट में भी इसे देख सकते हैं—आज भी मार्केट ने इस इम्पोर्टेंट बाइंग ज़ोन को ब्रेक नहीं किया है।
Bank Nifty Price Action Analysis: 6 & 7 August 2026 – Zynive Trade
अब हम बैंक निफ्टी (Bank Nifty) के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आप सभी को निफ्टी एनालिसिस पसंद आया होगा। अगर इससे संबंधित किसी भी तरह की कोई शिकायत या सुझाव हो, तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Bank Nifty Price Action Analysis: 6 August 2026 – Zynive Trade

आप सभी को मार्केट की बात समझना बहुत ज़रूरी है, खासकर जो नए-नए ट्रेडिंग में आए हैं, उनको यह पता होना चाहिए कि जब मार्केट अपना रुख एक दिशा में करता है तो वह इंट्राडे (Intra-day) के लिए उसी दिशा में चलना ज़्यादा पसंद करता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि मार्केट दोनों साइड ही अपनी डायरेक्शन में चलता है—कभी ऊपर, कभी नीचे, या कभी साइडवेज। लेकिन जो नए ट्रेडर्स होते हैं, उनको यह पता नहीं होता कि मार्केट की डायरेक्शन क्या है और वे हर जगह खरीदने-बेचने के बारे में सोचते रहते हैं।
अगर हम 6 अगस्त के मार्केट की बात करें, तो आप देख सकते हैं कि मार्केट हमारे मार्क किए गए लेवल के पास गैप-अप (Gap-Up) ओपन हुआ और उसी सपोर्ट पर डिप लेकर एक ही डायरेक्शन पकड़ ली और पूरे दिन बुलिश (Bullish) रहा।
अगर हम अपने Resistance Level की बात करें, तो बुलिश मार्केट में वे लेवल्स सिर्फ मार्केट में छोटे-मोटे डिप (Dip) देने का काम करते हैं। अगर मार्केट प्रॉपर बुलिश है, तो रेजिस्टेंस लेवल्स वीक (Weak) हो जाते हैं क्योंकि सेलर्स (Sellers) डरे हुए होते हैं और वे अपनी पोजीशंस को काटने लगते हैं, जिसके कारण ऊपर के लेवल्स टूटते हुए नज़र आते हैं (जैसा कि आप 6 अगस्त के मार्केट में देख सकते हैं)।
इसमें मार्केट हर रेजिस्टेंस लेवल को रिस्पेक्ट दे रहा था, लेकिन जो Swing Supports बनाते हुए ऊपर जा रहा था, उनको एक बार भी ब्रेक नहीं किया। इसका मतलब है कि हर डिप पर नए बाइंग के ऑर्डर लग रहे थे, जिसके कारण सेलर्स में डर का माहौल बना हुआ था और वे अपनी पोजीशन काटकर बाइंग साइड में शिफ्ट हो रहे थे।
जब मार्केट ऊपर के लास्ट रेजिस्टेंस पर पहुँचा, तो वहाँ बायर्स (Buyers) थोड़े थक चुके थे जिसके कारण हल्की प्रॉफिट बुकिंग (Profit Booking) देखने को मिली और मार्केट ने वहीं पर क्लोजिंग दे दी। अब इसका मतलब यह है कि यह Resistance Level काफी इम्पोर्टेंट हो गया है—मार्केट को और ऊपर जाने के लिए इस लेवल को पार करना ज़रूरी है। जब तक यह रेजिस्टेंस नहीं टूटता, मार्केट ऊपर नहीं जा सकता।
आइए अब देखते हैं कि 7 अगस्त को क्या हुआ।
Bank Nifty Price Action Analysis: 7 August 2026 – Zynive Trade

जैसा कि हमने 6 अगस्त के एनालिसिस में बात की थी कि मार्केट में अब इस रेजिस्टेंस पर बायर्स थक चुके हैं और इसको तोड़ने के लिए बायर्स को काफी ज़ोर लगाना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ—7 अगस्त को मार्केट सीधे उस रेजिस्टेंस के नीचे ओपन हुआ और जो हमने Swing Support Low लगा रखा था, उसको एक ही कैंडल ने ब्रेक कर दिया।
वहाँ जिन भी बायर्स ने अपने बाय ऑर्डर्स या स्टॉप-लॉस लगा रखे थे, वे एक ही झटके में कट गए। इसके कारण मार्केट में डर का माहौल पैदा हो गया और सभी बायर्स अपनी पोजीशंस काटने लगे।
अब आप देख सकते हैं कि कैसे मार्केट ने पहले बेयरिश (Bearish) डायरेक्शन पकड़ी और फिर नीचे Support Level पर आकर Liquidity Sweep करके मार्केट साइडवेज (Sideways) हो गया। इसके बाद मार्केट ने ऊपर Resistance Level पर भी Liquidity Sweep की और फिर नीचे आ गया। यानी मार्केट ने दोनों साइड के Stop-Loss (SL) हिट किए और रेंज-बाउंड हो गया। अब नेक्स्ट ट्रेडिंग सेशन के लिए मार्केट जब तक इन दोनों में से किसी एक रेंज को ब्रेक नहीं करता, तब तक यह एक प्रॉपर डायरेक्शन में नहीं जा पाएगा।
मैं आशा करूँगा कि आप सभी को आज की यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह का सुझाव या सवाल हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं—हम आपके सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें जो स्टॉक मार्केट में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह पोस्ट केवल एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए बनाई गई है। हम SEBI Registered एडवाइजर नहीं हैं और न ही हम किसी तरह की कोई कॉल/टिप्स (Call/Tips) देते हैं। हम केवल आपके साथ वही जानकारी शेयर कर रहे हैं जो हमने अपने 10 सालों के मार्केट अनुभव से प्राप्त की है। स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट या ट्रेड करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ज़रूर लें, क्योंकि इसमें काफी जोखिम (Risk) होता है। किसी भी प्रकार के प्रॉफिट या लॉस की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। धन्यवाद!