छूटते हुए ट्रेड को पकड़ने की भूल? FOMO जो आपको हमेशा टॉप पर ट्रैप करता है!
एक ट्रेडर हमेशा उस समय सबसे ज़्यादा ट्रैप (Trap) में फँसता है, जब मार्केट चार्ट पर दिखा रहा होता है कि—”मैं बहुत तेज़ी से ऊपर या नीचे निकल रहा हूँ!”
बड़ी-बड़ी हरी या लाल कैंडल्स को देखकर नए ट्रेडर के दिल में डर बैठ जाता है कि—”अरे यार! इतना बड़ा मूव छूट गया, जल्दी से बाय/सेल बटन दबाओ!”
लेकिन भाइयों, ज़रा ठंडे दिमाग से सोचिए और खुद से पूछिए: आपने आज तक ऐसे भागते हुए मार्केट में कूदकर कितनी बार बड़ा प्रॉफिट बना लिया?
10 में से 7 बार बड़ा लॉस: रियलिटी चेक
अगर मैं अपने 10 सालों के प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस से बताऊँ, तो जब भी हम ऐसे भागते हुए मार्केट में बिना किसी कंफर्मेशन या रिट्रेसमेंट के कूदते हैं:
- हम 10 में से मुश्किल से 2 या 3 बार ही सही होते हैं,
- और 6 से 7 बार बहुत बड़े लॉस या ट्रैप में फँस जाते हैं!
इसका परिणाम यह होता है कि महीने के अंत में हमारा ओवरऑल P&L (Profit & Loss) हमेशा लाल (Loss) में ही बंद होता है। और धीरे-धीरे या तो वह रिटेल ट्रेडर मार्केट से हमेशा के लिए आउट हो जाता है, या फिर उसे लाइव मार्केट के सामने बैठने से भी डर लगने लगता है!
अगर रैंडम ट्रेड से पैसा बनता, तो हर गली में मिलियनर होते
मैंने अपने करियर में ऐसे ढेरों ट्रेडर्स देखे हैं जो बिना किसी प्लान के मार्केट में आते हैं। जहाँ मन किया, वहीं एंट्री ठोक देते हैं और बड़ा लॉस करवाकर अपनी पूरी ट्रेडिंग जर्नी खुद अपने हाथों बर्बाद कर लेते हैं।
आप खुद सोचो—अगर ऐसे ही किसी भी चलती कैंडल में रैंडम ट्रेड लेकर कोई इंसान सफल हो सकता, तो आज गली का हर एक आदमी ट्रेडिंग ही कर रहा होता और हर गली में मिलियनर (Millionaires) घूम रहे होते!
फिर ऐसा क्यों नहीं है? –इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यही है कि मार्केट कभी भी रैंडम नहीं होता, और न ही मार्केट कभी रैंडम ट्रेड लेने वालों को रिवॉर्ड (प्रॉफिट) देता है!
FOMO (Fear Of Missing Out) क्या है और यह दिमाग को कैसे अंधा करता है?
सच तो यह है कि हर एक ट्रेडर अपनी ट्रेडिंग जर्नी में FOMO (Fear Of Missing Out) का शिकार कभी न कभी ज़रूर होता है।
अगर आज कोई ट्रेडर यह दावा करता है कि—”मैंने तो अपनी पूरी जर्नी में कभी कोई FOMO ट्रेड लिया ही नहीं!”, तो समझ जाइए कि वह इंसान कभी लाइव मार्केट में उतरा ही नहीं है!
क्योंकि FOMO कोई ट्रेडर जान-बूझकर अपने अंदर नहीं लाता। यह तो लाइव मार्केट में लगातार स्क्रीन से चिपके रहने और हर छोटी कैंडल को घूरने का नतीजा होता है।
आखिर FOMO आता कब है?
FOMO हमारे दिमाग पर दो सबसे मुख्य मौकों पर हमला करता है:
1. जब मार्केट टाइमपास करने के बाद अचानक भागता है:
जब मार्केट एक ही जगह काफी देर तक कंसोलिडेट (Timepass) करता है और फिर अचानक किसी एक तरफ तेज़ी से निकलने की कोशिश करता है, तो हमारे मन में तुरंत पैनिक वाली भावना आती है:
“अरे यार! मार्केट तो हाथ से निकल रहा है… अगर अभी एंट्री नहीं बनाई तो यह बहुत दूर निकल जाएगा!”
और ट्रेडर बिना किसी प्रॉपर सेटअप, रूल्स या लॉजिक के, केवल उस भागती हुई ट्रेन में अंधाधुंध कूद जाता है!
2. अतीत के ज़ख्म (Past Traumas) और ‘छूट जाने का डर’:
जब बीते दिनों में आपका कोई अच्छा ट्रेड छोटे से प्रॉफ़िट में कट गया हो, या कोई स्टॉपलॉस हिट होने के बाद मार्केट आपके बिना ही टारगेट की तरफ भाग गया हो—तो आप अगले ट्रेडिंग डे पर उसी डरी हुई साइकोलॉजी के साथ उतरते हैं!
आपके मन में वही पुराना डर बैठा होता है कि ‘इस बार भी मार्केट मुझे छोड़कर अकेले न भाग जाए’—और यहीं से FOMO आपके दिमाग पर कब्ज़ा कर लेता है।
जब FOMO आता है, तो दिमाग का ‘स्विच ऑफ’ हो जाता है!
जब भी FOMO हमारे मन में घर करता है, तो सिर्फ और सिर्फ एक ही डर दिमाग में चलता है—”ट्रेड के छूट जाने का डर!”
उस पल हमारा दिमाग एनालिसिस करना पूरी तरह बंद कर देता है। ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने दिमाग का स्विच ऑफ (Switch Off) कर दिया हो!
सब कुछ धुंधला लगने लगता है, सिर पर एक भारी बोझ महसूस होता है—जैसे किसी ने दिमाग पर बड़ा-सा पत्थर रख दिया हो। और बिना कुछ सोचे-समझे पैनिक में बटन दबाने के बाद हाथ-पैर फूलने लगते हैं कि ‘ये मैंने क्या कर दिया!’
FOMO से मुक्ति पाने के 3 Solid Solutions (Revenge & Late Entry का इलाज)
अब जब आप फोमो (FOMO) जैसी बीमारी के बारे में और यह आपके दिमाग को कैसे हाइजैक करती है, इसे समझ चुके हैं, तो आइए अब इसके बेस्ट सोल्यूशंस के बारे में समझते हैं, जिससे आप इन फोमो जैसी प्रॉब्लम से मुक्ति पा सकें:
Solution 1: ‘रूल-बेस्ड ट्रेडिंग’ और कंपनी की मिसाल!
हमने आपको पहले भी यही बताया है कि मार्केट में कुछ भी रैंडम नहीं होता है। इसे प्रोफेशनली करने के लिए आपके पास एक बेस्ट प्लान और सेट ऑफ़ रूल्स (Set of Rules) होना बहुत ज़रूरी है!
मैं आपको सालो का अनुभव दे सकता हूँ, पर अप्लाई करना आपके ऊपर है। आप में से कुछ ट्रेडर रूल्स बनाएंगे और उसे कुछ दिन फॉलो भी करेंगे। फिर जैसे ही छोटा-सा स्टॉपलॉस या कम टारगेट में एग्जिट होगा, आप वापस उन्हीं फालतू चीज़ों के बारे में विचार करके रूल्स को अलमारी में लॉक कर देंगे! और फिर वही फोमो, रैंडम ट्रेड और वहीं से आपकी उल्टी गिनती वापस शुरू हो जाती है।
10 Saal Ki Misaal:
अगर आप ट्रेडिंग को लेकर सीरियस हैं, तो यह सोचो कि आप किसी कंपनी में काम करते हैं। वहाँ आपको पता है कि हर कंपनी के कुछ रूल्स होते हैं जिसे एम्प्लोये को फॉलो करना होता है (जैसे टाइम पर ऑफिस पहुँचना, अटेंडेंस, रिपोर्ट, मीटिंग, आदि)। जो एम्प्लोये उसे फॉलो करता है, वह वहाँ टिका रहता है; और जो फॉलो नहीं करता, वह एक दिन कंपनी से बाहर होता हुआ नज़र आता है!
तो भाई, आप सोचो! जब किसी दूसरे के लिए काम करने पर भी इतने रूल्स फॉलो करने पड़ते हैं, तो यहाँ अपना खुद का कैपिटल (Capital) दांव पर लगाते समय आप बिना रूल्स के काम करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं? जब रूल्स हर काम के लिए ज़रूरी हैं, तो आपको हर बार एंट्री रूल्स के अनुसार और एग्जिट भी रूल्स के अनुसार ही लेना होगा, न कि रैंडम!
Solution 2: मार्केट ऑर्डर के बजाय ‘लिमिट ऑर्डर’ पर शिफ्ट हो जाएँ!
लाइव मार्केट में जब ग्रीन या रेड कैंडल्स तेज़ी से बनती हैं, तो FOMO के कारण ट्रेडर हड़बड़ाहट में ‘मार्केट ऑर्डर’ पर बटन दबा देता है और हमेशा ‘Late Entry’ का शिकार होकर टॉप पर ट्रैप हो जाता है।
इससे बचने का तरीका यह है कि जब मार्केट हमारे सेट ऑफ़ रूल्स में आता है, तो हमें कुछ ऐसे लेवल्स मिलते हैं जहाँ एंट्री बनती है। उस पल लाइव मार्केट में फोमो न आए, इसलिए आपको लिमिट ऑर्डर (Limit Order) सेट करने पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। जब आप पहले से अपने लेवल्स पर लिमिट ऑर्डर लगाकर रखेंगे, तो आप हड़बड़ाहट से बचेंगे और मार्केट में एक बेस्ट वे में काम कर पाएँगे।
Solution 3: ‘स्क्रीन से दूरी’ और ‘बड़ा टाइम फ्रेम’ (Screen Distance & Higher Timeframes)
रूल्स और सेटअप के साथ अपने लेवल्स मार्क करने के बाद, हमें मार्केट से तब तक डिस्टेंस (दूरी) बना लेनी है जब तक कि हमारे लेवल पर कोई सिग्नल न मिल जाए! बार-बार स्क्रीन को घूरते रहने से FOMO पैदा होता है।
और भाइयों, यह बात हमेशा याद रखना—छोटा टाइम फ्रेम (1-Min, 3-Min) हमेशा फोमो लाने का सबसे बड़ा कारण है!
इन छोटे टाइम फ्रेम पर कोई भी ट्रेडर कभी सक्सेसफुल नहीं हो सकता है। बेटर एनालिसिस और फोमो-फ्री ट्रेडिंग के लिए बड़ा टाइम फ्रेम (Higher Timeframe) ही बेस्ट होता है (जैसे इंट्राडे के लिए 15-मिंग या 1-Hour चार्ट)।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों! आज इस फोमो (FOMO) जैसी बड़ी प्रॉब्लम को समझने और उसके सॉलिड सॉल्यूशंस को जानने के बाद, आपने अपने ट्रेडिंग प्लान में क्या बदलाव किया है? क्या आप इन्हें पहले से अप्लाई कर रहे हैं या अब करना शुरू करेंगे? हमें कमेंट्स के माध्यम से ज़रूर बताएँ!
Important & SEBI Disclaimer
हम कोई SEBI Registered Advisor नहीं हैं। यह हमारे 10 सालों के प्रैक्टिकल ट्रेडिंग अनुभव का कड़वा सच है, जिसे हम आप लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यह ब्लॉग केवल आपके एजुकेशनल (Educational) और जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट या बाय/सेल की टिप्स नहीं दी जाती हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय के लिए अपने सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर से संपर्क करें।