Live Market Me Chart Ghurna Band Karein
लगभग हर एक रिटेल ट्रेडर की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि वह लगातार लाइव चार्ट के सामने चिपका बैठा रहता है!
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ चार्ट को घंटों तक घूरते रहने से आप बेस्ट एंट्री और एग्जिट पकड़ लेंगे—तो भाइयों, आप बिल्कुल गलत डायरेक्शन में जा रहे हैं!
लाइव चार्ट के सामने बिना किसी प्लान के बैठना वह जगह है जहाँ FOMO, डर, लालच, और आपकी पूरी साइकोलॉजी का एक साथ टेस्ट होता है।
10 Saal Ka Sach:
आप खुद सोचिए—जब एक ही समय पर आपके दिमाग को इतने सारे मानसिक टेस्ट्स से गुज़रना पड़ेगा, तो क्या आपके फेल होने के चांसेस नहीं बढ़ेंगे?
आपकी सोच vs प्रोफेशनल ट्रेडर की सोच
शायद आप सोच रहे होंगे—”अगर हम लाइव चार्ट को देखेंगे नहीं, तो ट्रेड कैसे बनेगा?”
आइए समझते हैं कि आपकी सोच और एक प्रोफेशनल ट्रेडर की सोच में क्या ज़मीन-आसमान का फर्क होता है!
क्या आपको सच में लगता है कि बड़े और सक्सेसफुल ट्रेडर्स हमारे जैसे दिनभर चार्ट को बैठकर घूरते रहते होंगे? बिल्कुल नहीं!
उनके पास कुछ तय पैरामीटर्स (Parameters) और रूल्स होते हैं, जो उन्हें मार्केट खुलने से पहले ही पता होते हैं कि आज लाइव मार्केट में क्या करना है और कब तक चुपचाप बैठना है!
9:15 की घंटी और समंदर में बिना प्लान की छलांग!
लेकिन हमारा क्या? रिटेल ट्रेडर को तो बस सुबह 9:15 बजे मार्केट की घंटी बजने का इंतज़ार रहता है!
जैसे ही घंटी बजी, बिना किसी प्लान या पैरामीटर के लाइव मार्केट के समंदर में गोता लगा लिया जाता है! फिर परिणाम क्या होता है? इस समंदर में उतरकर पुराने पाप धुलते तो नहीं हैं, उल्टे और नए पाप (बड़े लॉस) सिर पर चढ़ जाते हैं!
तो ये स्क्रीन से छिपे रहने का ट्रैप क्या है आइये जानते है:
Problem 1: Screen Sticking Trap
स्क्रीन से न हटने का वहम और मार्केट की ‘ज़ोरदार लात’!
जब हम मार्केट में बिना किसी तैयारी (Preparation) के उतरते हैं और मन में सिर्फ एक ही भूत सवार रहता है—”आज तो मार्केट में एंटर होकर कुछ न कुछ निकाल कर ही रहूँगा!”
तब हम सबसे बड़ी बेवकूफी यह सोचते हैं कि:
“जब तक मैं स्क्रीन से चिपका नहीं रहूँगा, तब तक मुझे एंट्री कैसे मिलेगी?”
फिर क्या होता है? बिना किसी सेटअप के जबरदस्ती गलत जगह एंट्री ली जाती है, और मार्केट ऐसी ज़ोरदार लात मारता है कि ट्रेडर सीधा बाहर फेंका जाता है!
इसके बाद फिर वही पुराना रोना, वही खुद को कोसना, और वही—”सब बेकार है, किस्मत ही खराब है!”
लेकिन भाइयों, सच्चाई यह है कि गलती किस्मत की नहीं, आपकी उस ज़िद की थी जो बिना तैयारी के लाइव मार्केट में कूद पड़ी थी!
Problem 2: Trading Journal का न होना
ज़्यादातर नए और रिटेल ट्रेडर्स की सबसे बड़ी गलती यह होती है कि वे बिना किसी पूर्व तैयारी या लिखित सेटअप के लाइव मार्केट में उतर जाते हैं। अगर कभी वे एनालिसिस करना भी सीख जाते हैं, तब भी लाइव मार्केट में उसे फॉलो नहीं कर पाते!
ऐसा क्यों होता है?
क्योंकि उन्होंने अपनी एनालिसिस को कभी कहीं लिखा ही नहीं! वे लाइव मार्केट के चलते ट्रिक्स के बीच ही ऑन-द-स्पॉट चार्ट एनालिसिस करते हैं और उसी 1-2 मिनट के पैनिक में ऑर्डर पंच (Execute) करने की कोशिश करते हैं।
10 Saal Ka Sach: मार्केट आज के हिसाब से नहीं, हिस्ट्री के हिसाब से चलता है!
यह बात हमेशा याद रखिए: “जो लाइव मार्केट अभी चल रहा है, वह आज के मूड से नहीं, बल्कि पिछले प्राइस एक्शन और हिस्टोरिकल लेवल्स को ध्यान में रखकर चलता है!”
मार्केट में केवल News Events का ऐसा समय होता है जिसे कोई पूरी तरह से प्रेडिक्ट या कंट्रोल नहीं कर सकता। लेकिन न्यूज़ वाली घटनाएँ रोज़ नहीं होतीं!
हमें उन चीज़ों पर अपनी पकड़ मजबूत करनी है जो डेली मार्केट में रिपीट होती हैं—जैसे Support/Resistance, Breakout Patterns और Liquidity Zones।
दिमाग की जगह कागज़ (Trading Journal) पर लिखने का जादू
जब तक आपकी एनालिसिस सिर्फ आपके दिमाग में रहेगी, लाइव मार्केट के इमोशंस (डर और लालच) हर मिनट आपकी एनालिसिस को बदलते रहेंगे। लेकिन जिस दिन आप अपनी एनालिसिस और रूल्स को दिमाग की जगह कागज़ (Trading Journal) पर लिखना शुरू कर देंगे:
- गलतियाँ खुद-ब-खुद कम होने लगेंगी।
- आपको मार्केट खुलने से पहले ही पता होगा कि ‘क्या करना है और क्या नहीं करना है’।
- आप ऑन-द-स्पॉट पैनिक डिसीजन (Impulsive Trades) लेने से बच जाएँगे।
10 Saal Ka Secret Solution
Rule A: एंट्री के बाद स्टॉपलॉस और टारगेट लगाकर स्क्रीन छोड़ना
जब आप अपनी एनालिसिस (Analysis) के अनुसार मार्केट में पहले से तैयारी करते हैं और उसी प्लान के हिसाब से ट्रेड में एंटर (Enter) होते हैं, तो आपको सबसे पहले यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जो भी एनालिसिस होगी, वह केवल और केवल ट्रेड लेने से पहले होगी।
ट्रेड एग्जीक्यूट (Execute) होने के बाद आपको खुद बीच में नहीं आना है, सब कुछ ऑटोमैटिक (Automatic) होने देना है। आपकी तरफ से लाइव मार्केट में कोई भी दखल (Interference) नहीं होना चाहिए।
अगर एनालिसिस पहले ही कर ली थी, तो दोबारा नई एनालिसिस क्यों?
यदि आप ट्रेड में एंट्री लेने के बाद फिर से एनालिसिस करने बैठते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपकी शुरुआती एनालिसिस में कोई गड़बड़ी थी या आपको अपने प्लान पर भरोसा नहीं है।
छोटे और सटीक टारगेट का फायदा
आप एक काम जरूर कर सकते हैं—बड़े टारगेट के बजाय छोटे और व्यावहारिक (Realistic) टारगेट बनाएं। इससे आप डर (Fear), लालच (Greed) और मूड स्विंग्स (Mood Swings) जैसी साइकोलॉजिकल समस्याओं से हमेशा बचे रह सकते हैं।
यह रूल आपको लाइव मार्केट के भारी साइकोलॉजिकल प्रेशर (Psychological Pressure) से पूरी तरह मुक्त रखता है और अनुशासन के साथ ट्रेडिंग करने में मदद करता है।
Rule A: जॉर्नल के लिए एक फिक्स टेम्पलेट रेडी करना
आपको हमेशा अपना ट्रेडिंग जर्नल (Trading Journal) पूरी ईमानदारी से मेंटेन करने की प्रतिज्ञा स्वयं से लेनी होगी। दुनिया में सिर्फ और सिर्फ आप ही वह व्यक्ति हैं जो इस नियम को फॉलो कर सकते हैं या तोड़ सकते हैं। अब निर्णय आपका है कि इसे तोड़कर नुकसान उठाना है या अपनाकर सफलता की ओर बढ़ना है।
फिक्स फॉर्मेट और डेली पैटर्न का महत्व
जर्नल को रोजाना अलग-अलग भाषा या तरीके से लिखने की जगह, एक फिक्स फॉर्मेट (Standard Template) सेट कर लें। उदाहरण के लिए—कल की मार्केट ओपनिंग, कल की क्लोजिंग, आज की ओपनिंग, और प्रीवियस डे के मुख्य डिमांड व सप्लाई ज़ोन (Demand & Supply Zones)—इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का एक सही कॉम्बिनेशन तैयार कर लें। जब आप इसी सेम पैटर्न पर रोज़ जर्नल मेंटेन करेंगे और इस रूल को अपनी दिनचर्या बना लेंगे, तो आपको मार्केट में टिककर काम करने से कोई नहीं रोक पाएगा। बस शर्त एक ही है—नियमों का सख्ती से पालन!
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
यह ब्लॉग आपके लिए इसलिए तैयार किया गया है क्योंकि एक रिटेल ट्रेडर (Retail Trader) चार्ट में सब कुछ देख लेता है, एनालिसिस भी कर लेता है, परंतु इन सबसे बड़ी चीज मार्केट में अनुशासन (Discipline) होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर यह ब्लॉग केवल आपकी शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग टिप या एंट्री पॉइंट (Entry Point) की सलाह न समझें।
मार्केट में किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से संबंधित सलाह के लिए अपने फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) से संपर्क करें। यहाँ कोई भी वित्तीय या इन्वेस्टमेंट सलाह नहीं दी जाती है।