Nifty Prediction for 21 July: Price Action Analysis
Nifty Prediction for 21 July: Price Action Analysis
हेलो ट्रेडर्स! कैसे हैं आप सभी? आज हम इस पोस्ट में 21 जुलाई के मार्केट के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस पोस्ट के अंदर हम 21 जुलाई के पूरे दिन के मार्केट की चर्चा करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि किस तरह निफ्टी ने अपनी चाल चली और कैसे बिगिनर्स को अपने जाल में फंसाया। कहाँ मार्केट ओपन हुआ, कहाँ रुका और कहाँ तक रैली दिखाई—यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी हम आप सभी को आज की इस पोस्ट में देने वाले हैं।
निफ्टी 21 जुलाई चार्ट

ऊपर दिए गए चार्ट को ध्यान से समझने की कोशिश करें कि किस तरह से हमने लेवल्स लगा रखे हैं और मार्केट उनको कितनी रेस्पेक्ट दे रहा है। जो लेवल्स लगाए गए थे, वे 21 जुलाई के मार्केट के लिए बहुत महत्वपूर्ण (Important) थे। अगर आप सभी को भी ऐसे लेवल्स लगाना नहीं आता है या फिर आप सीख रहे हैं, तो आप हमसे जुड़ सकते हैं; हम आप सभी को यहाँ फ्री ट्रेडिंग सिखाने का काम करते हैं।
मार्केट की ओपनिंग और फिर उसकी चाल:
हम मार्केट की ओपनिंग देखने से पहले उससे एक दिन पहले का मार्केट देखते हैं कि किस तरह उसने परफॉर्मेंस किया है। उसके बाद हम कुछ इंपॉर्टेंट लेवल्स निकालते हैं। जैसे कि 21 जुलाई के मार्केट की ओपनिंग फ्लैट थी और रेजिस्टेंस के पास थी, जहाँ से साफ पता चल रहा था कि यह रेजिस्टेंस बहुत महत्वपूर्ण है और पिछले दिन भी यह महत्वपूर्ण रहा था।
रेजिस्टेंस जोन:
अगर हम बात करें रेजिस्टेंस की, तो हमने जो रेजिस्टेंस लेवल लगा रखा है, वह पिछले दिन का हाई था जैसा कि आप चार्ट में देख सकते हैं। हमने बड़े सिंपल तरीके से चार्ट को साफ रखा है और आपको समझाने का प्रयास किया है। अगर मार्केट की ओपनिंग इसके ऊपर होती, तो हम इसको गिरने के बारे में कम सोचते, क्योंकि फिर यही रेजिस्टेंस हमारा सपोर्ट बन जाता। और अगर फिर हम मार्केट की चाल देखें, तो मार्केट उसी रेजिस्टेंस से टकराकर नीचे जो हमने सपोर्ट लगा रखा है, वहाँ आकर रुकता है।
सपोर्ट जोन:
अब हम बात करेंगे सपोर्ट जोन की। यह सपोर्ट जोन हमने पिछले दिन के लो (Low) से लिया है। यह लो पिछले दिन भी बहुत इंपॉर्टेंट था, जहाँ से मार्केट नीचे नहीं जा पाया; इसका मतलब यह अगले दिन के लिए भी महत्वपूर्ण है। 21 जुलाई को मार्केट रेजिस्टेंस पर ओपन होता है और सपोर्ट पर आकर रुकता है—मतलब दोनों लेवल्स ही 21 जुलाई के लिए महत्वपूर्ण हो गए और मार्केट 24,266 से लेकर 24,140 की रेंज में फंस गया।
21 जुलाई मार्केट की क्लोजिंग:
पूरे दिन मार्केट रेजिस्टेंस से नीचे आने के बाद सपोर्ट पर रुकता है और उसके बाद उसी जोन के पास आकर अपनी क्लोजिंग दे देता है। इसमें न तो मार्केट अपना हाई ब्रेक कर पाता है और न ही अपना लो। जब हाई और लो ब्रेक नहीं होते हैं, तो सबसे ज्यादा ट्रेडर्स यहीं फंसते हैं।
मार्केट में ट्रैपिंग कब होती है:
जब मार्केट न तो अपना हाई ब्रेक करता है और न ही अपना लो ब्रेक करता है, ऐसे में ट्रेडर्स फंस जाते हैं; क्योंकि वे यह सोचते हैं कि मार्केट इस बार यहाँ से निकल जाएगा, और वे एंट्री बना लेते हैं जिससे लॉस हो जाता है। यह सभी के साथ होता है, इसलिए मार्केट की चाल को समझना बहुत जरूरी है।
आज की इस पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दे सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए सदैव आपके साथ हैं, और zynivetrade.com पर ट्रेडिंग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी फ्री में प्रोवाइड कराई जाती है—इसे विजिट करना न भूलें।
डिस्क्लेमर:
यह पोस्ट सिर्फ एजुकेशनल पर्पस के लिए बनाई गई है। हम न तो कोई सेबी रजिस्टर्ड (SEBI Registered) हैं और न ही कोई सलाहकार हैं; हम सिर्फ आपको वही जानकारी दे रहे हैं जो हमने 10 सालों में प्राप्त की है। हम यह चाहते हैं कि आप सभी एक प्रो ट्रेडर बन सकें और ट्रेडिंग से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल कर सकें। स्टॉक मार्केट में लॉस होने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए किसी भी तरह की एंट्री लेने या प्लान करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से जरूर सलाह ले लें। अगर किसी भी तरह का नुकसान होता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी zynivetrade.com की नहीं होगी।