Capital Protection 1% Rule in Trading: सबसे जरुरी परन्तु सबसे मुश्किल
आपमें से कई ऐसे ट्रेडर्स होंगे जो मार्केट में एनालिसिस बिल्कुल सही करते हैं। लेकिन सब कुछ सही करने और एक शानदार रिटर्न निकालने के बाद भी, उस प्रॉफिट को बचाकर अपने घर नहीं ले जा पाते और अंत में सूत-समेत सब कुछ मार्केट को वापस दे बैठते हैं!
इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उस ट्रेडर को कुछ नहीं आता। उन्हें एनालिसिस करना आता है, वे सही ट्रेड एंट्री ढूंढते हैं और एग्जिट भी सही टाइम पर करते हैं—परंतु सबसे बड़ी चीज़ यानी रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management) को लाइव मार्केट में कभी अमल में ला ही नहीं पाते। यदि आप इस सबसे इम्पोर्टेन्ट रूल को अपनी ट्रेडिंग लाइफस्टाइल से बाहर रखते हैं, तो आपको आगे मार्केट में बहुत भारी स्ट्रगल करना पड़ेगा।
“इतनी मेहनत की, फिर भी मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?”
यह एक ऐसी कॉमन प्रॉब्लम है जिसे हर ट्रेडर अपनी जर्नी में फेस करता है। मार्केट में काफी समय बिताने के बाद चार्ट्स, लेवल्स और एंट्री-एग्जिट सब सही दिखने लगते हैं, लेकिन ट्रेडर इस 1% रिस्क रूल को इग्नोर करते-करते अपना सारा कैपिटल खत्म करवा देता है। फिर अंत में दुखी होकर यही कहता है—”यार! इतनी मेहनत की, इतना काम किया, फिर भी मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?”
तो दोस्तों, इसी गलती को पकड़ने और इसे हमेशा के लिए जड़ से खत्म करने के लिए, आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से ट्रेडिंग के 1% कैपिटल प्रोटेक्शन रूल (1% Capital Protection Rule) को गहराई से समझते हैं, ताकि आप भी एक सक्सेसफुल ट्रेडर के नक्शे-कदम पर बिना लड़खड़ाए सही दिशा में चल सकें।
रिटेल ट्रेडर की सबसे बड़ी भूल: सिर्फ एंट्री देखना!
जब भी हम मार्केट में आते हैं, तो हमारे पास एक फिक्स कैपिटल होता है। लेकिन एक रिटेल ट्रेडर उस कैपिटल को सिर्फ ‘ट्रेड में घुसने का जरिया’ (एंट्री पॉइंट) समझता है। वह कभी भी कैपिटल प्रोटेक्शन जैसे रूल्स और रिस्क मैनेजमेंट को समझ ही नहीं पाता, क्योंकि उसकी आँखों के सामने सिर्फ एंट्री होती है और पोर्टफोलियो को हरे रंग में देखकर एग्जिट करना ही उसका सबसे बड़ा लक्ष्य होता है।
जबकि कड़वी सच्चाई यह है कि मार्केट को अपने हिसाब से चलना होता है, वह आपके या मेरे हिसाब से नहीं चलता! उसी मार्केट को अपने फेवर में लाने के लिए हम 1% कैपिटल प्रोटेक्शन रूल का उपयोग करते हैं। आइए समझते हैं कि यह काम कैसे करता है:
आखिरकार 1% कैपिटल प्रोटेक्शन रूल क्या है?
यदि आप अपने ट्रेडिंग कैपिटल में मौजूद टोटल फंड का केवल 1% ही किसी एक ट्रेड में रिस्क लेकर चलते हैं, तो इसे 1% रूल कहते हैं।
उदाहरण: यदि आपका कुल कैपिटल ₹50,000 है, तो 1% रूल के अकॉर्डिंग आप प्रत्येक ट्रेड में सिर्फ और सिर्फ ₹500 का रिस्क ले सकते हैं।
गरीबी में आटा गीला” और 1% रूल की सबसे बड़ी गलतफहमी!
अब यहाँ कुछ लोग सोचेंगे—”क्या अगर एक दिन में 10 ट्रेड भी ले लिए, तो भी 500 रुपये का ही रिस्क लगेगा?”
भाई, यह तो वही बात हो गई कि ‘गरीबी में आटा गीला!’ जब आपके पास कैपिटल लिमिटेड (सीमित) है, तो आप एक ही दिन में 10-10 ट्रेड लेने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं? ज़रा सोचकर देखिए और विचार कीजिए!
इस हिसाब से तो कोई यह भी कह सकता है कि—”मैं एक ही दिन में 100 ट्रेड क्यों न ले लूँ? क्या 100 के 100 ट्रेड एक ही दिन में सही हो जाएंगे?”
बिल्कुल नहीं भाइयों! ट्रेडिंग में यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आपको ओवर-ट्रेडिंग (Overtrading) तो कंट्रोल में रखनी ही पड़ेगी। वरना आप 1% वाले रूल को दिन में 100 बार अप्लाई करके, उस एक ही दिन में अपने 100% कैपिटल का स्वाहा (प्रोटेक्शन की जगह अंत) कर देंगे! और इस रूल को 100% कैपिटल रिस्क रूल बना दिया जायेगा।
रिस्क मैनेजमेंट का सही फॉर्मूला:
1% Rule+ Max 2 Trade/Day + Stricket Stoploss = Long Term Survival
Capital Protection 1% Rule in Trading समझना आसान है, लेकिन लाइव मार्केट में सबसे मुश्किल क्यों है?
जैसा कि मैंने ऊपर भी आपको बताया कि हम लाइव मार्केट में सिर्फ अपने पोर्टफोलियो को हरा (Green) होते हुए देखना चाहते हैं, उसके पीछे छिपे रिस्क मैनेजमेंट को बिल्कुल नहीं देखते।
लेकिन ज़रा ठंडे दिमाग से विचार कीजिए—यदि मार्केट आपकी उम्मीद के विपरीत (Opposite) चला जाए, तो बिना रूल्स फॉलो किए आप मार्केट में कब तक सर्वाइव कर पाएंगे? क्या इस रवैये से आप ट्रेडिंग में लंबे समय तक टिक पाएंगे, या फिर बस “आया-गया राम” बनकर ही रह जाएंगे? विचार ज़रूर करिएगा!
यदि आप नीचे दी गई 3 आदतों के शिकार हैं, तो आप चाहकर भी कभी 1% रूल को लागू नहीं कर पाएंगे:
1. हर ट्रेड को सिर्फ ‘जीतने’ के नजरिये से देखना
जब एक ट्रेडर हर एक ट्रेड को सिर्फ जीतने के उद्देश्य से देखता है, तो वह मानकर चलता है कि उसका एनालिसिस गलत हो ही नहीं सकता। इसी सोच की वजह से वह लाइव मार्केट में 1% रूल और स्टॉपलॉस को कभी अप्लाई नहीं कर पाता, क्योंकि वह हार स्वीकार करने के लिए मेंटली तैयार ही नहीं होता।
2. किसी की ‘टिप्स’ पर काम करना
दूसरों के टेलीग्राम चैनल या कॉल्स/टिप्स पर काम करने वाला ट्रेडर कभी भी ट्रेडिंग में रिस्क मैनेजमेंट रूल्स को फॉलो नहीं कर पाता। जब ट्रेड का लॉजिक ही आपका नहीं है, तो आपको यह पता ही नहीं होता कि कहाँ 1% का रिस्क बन रहा है और कहाँ बाहर निकलना है।
3. फोमो (FOMO) के चक्कर में डस्टबिन में रूल्स डालना
जब मार्केट में एक ट्रेडर FOMO (Fear Of Missing Out – ट्रेड छूट जाने का डर) की वजह से बिना किसी सेटअप के जल्दबाज़ी में एंटर होता है, तो वह 1% रूल ही नहीं, बल्कि अपने बनाए सारे रूल्स को डस्टबिन में डाल देता है! और जब गलत एंट्री के बाद भारी लॉस में ट्रेड से एग्जिट करता है, तो उसे सिर्फ प्रॉब्लम्स ही नजर आती हैं—कभी मार्केट की, तो कभी अपनी किस्मत की।
Position Sizing: स्टॉपलॉस के हिसाब से क्वांटिटी (Quantity) तय करना
जब आप मार्केट में सिर्फ ‘एंट्री लेने के बहाने’ ढूंढना छोड़ देंगे और खुद को रूल्स फॉलो करने वाले एक अनुशासित ट्रेडर के रूप में पाएंगे, तो ट्रेडिंग में किए गए ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी लाइफ को जीत की तरफ ले जाएंगे!
यदि आप मार्केट में स्टॉपलॉस को ध्यान में रखकर ही अपनी पोजीशन साइज (Position Size / Quantity) फिक्स करते हैं, तो आप 1% रूल को बहुत ही आसानी से फॉलो कर पाएंगे। आइए इसे एक सिंपल उदाहरण से समझते हैं:
आसान उदाहरण से समझिए:
- मान लीजिए आपके पास ₹1,00,000 (1 लाख) का टोटल कैपिटल है।
- 1% रूल के अनुसार, आपका मैक्सिमम स्टॉपलॉस (लॉस) सिर्फ ₹1,000 हो सकता है।
- अब मान लीजिए आपने चार्ट पर एनालिसिस किया और 10 क्वांटिटी खरीदने पर आपका स्टॉपलॉस ₹2,000 बन रहा है (जो आपके 1% लिमिट से दोगुना है)।
- तो ऐसे समय में आपको अपनी पोजीशन साइज को कम (हाफ) करने की ज़रूरत है!
- अब आपकी सही पोजीशन साइज 5 क्वांटिटी हो जाएगी।
बस यही सिंपल तरीका आपके कैपिटल को प्रोटेक्ट करने का सबसे सही और सटीक रूल है!
रूल्स सख्त होते हैं, पर काम के होते हैं!
इन रूल्स को फॉलो करने से रातों-रात कोई चमत्कार नहीं हो जाता! लेकिन यह रूल्स आपको ट्रेडिंग—जो कि हर स्तर पर रिस्की होती है—में आपके कैपिटल को प्रोटेक्ट करके आपको लंबे समय (Long Term) तक मार्केट में बनाए रखते हैं।
इससे आप अपनी ट्रेडिंग जर्नी में सही से सीखकर आगे बढ़ने का कदम उठा पाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि—आज ट्रेडिंग में आए, कल घाटा हुआ तो दूसरा काम करने लगे, परसों तीसरा काम! अगर ऐसा रवैया रहा, तो फिर दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल नहीं बना सकती।
आपको अपने लक्ष्य को एक ही डायरेक्शन में पाने के लिए रूल्स को फॉलो करना ही होगा। ये रूल्स भले ही शुरुआत में बहुत सख्त लगते हैं, परन्तु आपके बहुत काम के होते हैं—फिर चाहे आप ट्रेडिंग में हों या जीवन के किसी भी दूसरे प्रोफेशन में!
Zynive Trade Family से अपील
यदि आपको रिस्क मैनेजमेंट का यह 1% कैपिटल प्रोटेक्शन रूल सही से समझ आया है और आप इसे अपनी ट्रेडिंग जर्नी में पहले से ही लंबे समय से काम में ले रहे हैं, तो प्लीज बाकी नए और संघर्ष कर रहे ट्रेडर्स के साथ भी अपना एक्सपीरियंस कमेंट के माध्यम से शेयर (Share) ज़रूर करें। आपका एक कमेंट किसी भटके हुए ट्रेडर का अकाउंट खाली होने से बचा सकता है!
एजुकेशन ही ट्रेडिंग का असली आधार है
यह ब्लॉग सिर्फ आपको सही दिशा दिखाने और एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए बनाया गया है, ताकि आप ट्रेडिंग में अपनी पुरानी गलतियों से सीख पाएँ—न कि उन्हें बार-बार दोहराते हुए अपना कीमती करियर और कैपिटल खराब करें।
जब एजुकेशन की ज़रूरत दुनिया के हर छोटे-बड़े फील्ड में होती है, तो ट्रेडिंग जैसी हाई-रिस्क प्रोफाइल (High Risk Profile) में क्यों नहीं होगी? इसलिए इसे एक प्रॉपर पढ़ाई और स्टडी के अनुसार देखें और समझें कि लाइव मार्केट में वे कौन-सी गलतियाँ हैं जो हम अनजाने में कर बैठते हैं।
Important Disclaimer
हम कोई SEBI (सेबी) रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर या एनालिस्ट नहीं हैं, जो आपको कोई डायरेक्ट ट्रेडिंग टिप्स या कॉल्स देंगे। हमारे प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग टिप्स, स्टॉक कॉल्स या इन्वेस्टमेंट की सलाह नहीं दी जाती है।
सोशल मीडिया पर टिप्स देने वाली ऐसी किसी भी फ्रॉड गतिविधि से सावधान रहें। यहाँ उपलब्ध सभी जानकारी केवल मार्केट को सीखने और समझने का हिस्सा है। अपना कीमती पैसा बहुत मेहनत का है, इसलिए मार्केट में कोई भी वित्तीय फैसला लेने से पहले अपने पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर (Financial Advisor) से संपर्क और परामर्श ज़रूर करें।