Gap-Up Hone Ke Baad Bullish Dikhakar Kyun Day Low Par Closing Di Aaj Market Ne?
Gap-Up Hone Ke Baad Kyu Bulish Nhi Huaa Aaj Market
Hey Traders, ZyniveTrade.com me aapka swagat hai! आज हम बात करने वाले हैं 9 जुलाई के मार्केट के बारे में जो बंद हो चुका है। आज हम इसको पूरी तरह समझने की कोशिश करेंगे कि मार्केट आज Gap-Up क्यों हुआ, और Bullish दिखाकर नीचे क्यों आया और क्यों Day Low पर क्लोजिंग दी? ऐसे कौन से लेवल्स थे जिन्हें मार्केट आज फॉलो करके बंद हुआ? आज की इस पोस्ट में हम सभी Price Action लेवल्स पर बात करने वाले हैं। तो क्या आप सभी रेडी हो मेरे साथ ट्रेडिंग को और भी ज्यादा गहराई से समझने के लिए?
5-Min Chart Par Market Ki Opening: Shuruat Mein Kaise Trap Kiya?

आज मार्केट कल के Low और Closing Price से ऊपर यानी Gap-Up ओपन हुआ। हमारे Trading Setup के अनुसार, यह गैप-अप साफ संकेत दे रहा था कि आज हमें बुलिश साइड (Buy Side) में एंट्री प्लान करनी है। नियम के मुताबिक, हम सिर्फ एक ‘Dip’ (मार्केट के थोड़े नीचे आने) का इंतजार कर रहे थे ताकि एक सेफ एंट्री मिल सके।
Support (सपोर्ट) — Buyers Ka Adda
इसमें बुलिश (Bullish Entry) का प्लान इसलिए था क्योंकि मार्केट में पिछले दिन की क्लोजिंग जिस प्रकार आई थी, उसमें साफ़-साफ़ बाइंग (Strong Buying Pressure) नज़र आ रही थी। इसके अलावा, ठीक उसी जगह पर एक मजबूत Support लेवल भी था, जो चीख-चीख कर बोल रहा था कि यहाँ पर बायर्स (Buyers) भारी क्वांटिटी में बैठे हैं। जो भी स्मार्ट ट्रेडर्स (Smart Traders) होते हैं, वो इसी तरह पिछले दिन के डेटा और लेवल्स को देखकर अपना ट्रेड प्लान करते हैं।
लेकिन मार्केट ओपन होते ही इतनी तेजी से ऊपर भागने लगा कि हमें एंट्री का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते प्राइस सीधे हमारे पहले “Resistance” लेवल तक पहुंच गया।
Resistance (रेसिस्टेंस) — Sellers Ka Adda
जब मार्केट हमारे Resistance लेवल पर पहुंचा, तो हमने बाइंग (Buy) करने का अपना मन बदल लिया। एक प्रो ट्रेडर की तरह हमने यह सोचना शुरू किया कि अब हमें यहाँ एक ट्रैप (Trap) ढूंढना है—जहाँ नए बायर्स फंसें, उनके Stop Loss हिट हों और हमें एक बेहतरीन शॉर्टिंग अपॉर्चुनिटी (Selling Entry) मिले।
लेकिन ठीक इसी जगह पर एक बिगिनर ट्रेडर (Beginner Trader) यह सोचता है कि ‘ब्रेकआउट’ (Breakout) आ गया है और अब मार्केट यहाँ से रॉकेट बन जाएगा। वो बिना सोचे-समझे वहाँ बाय कर लेते हैं और मार्केट ठीक वैसा ही करता है जैसा आज किया—सबको फंसाकर तेज़ी से नीचे आता है और सबके Stop Loss काट देता है।
Liquidity Sweep (लिक्विडिटी स्वीप)
मार्केट ने आज सुबह बुलिश मोमेंटम दिखाकर बायर्स को इतनी बुरी तरह फंसाया कि बहुत से लोगों के बड़े-बड़े Stop Loss (SL) हिट हुए। रेसिस्टेंस लेवल पर पहुंचकर मार्केट ने ऐसी कैंडल बनाई जिससे बिगिनर्स को और भी ज़्यादा कन्फर्मेशन मिल गया कि मार्केट अब ऊपर ही जाएगा।
लेकिन जो बिगिनर ट्रेडर्स होते हैं, उन्हें यह नहीं पता होता कि यहाँ “Traping” भी हो सकती है, जिसे हम एडवांस ट्रेडिंग में “Liquidity Sweep” बोलते हैं। मार्केट ने आज ठीक यही खेल खेला। जो बड़े प्लेयर्स (Institutions/Operators) होते हैं, वो हमेशा यही करते हैं—जानबूझकर ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन दिखाकर रिटेलर्स के ऑर्डर्स (Liquidity) जमा करते हैं और जैसे ही उनका काम हो जाता है, वो मार्केट को बिल्कुल उल्टी दिशा में घुमा देते हैं। आज के मार्केट में हमें इसका लाइव उदाहरण देखने को मिला।
Market Bullish Tha Par Day Low Par Closing Kyun Di?
अगर हम चार्ट को ध्यान से देखें, तो साफ़ दिख रहा है कि मार्केट ने जो 10:05 AM पर ‘Top’ बनाया था, उसके ऊपर प्राइस सस्टेन (Sustain) ही नहीं कर पाया और न ही कोई नया हाई बनाया। इससे साफ़ पता चल गया था कि यहाँ पर बायर्स अब कमज़ोर (Weak) हो रहे हैं। हमें बस यहाँ पर एक सही ट्रैप का इंतज़ार था, जो 10:40 AM वाली कैंडल ने लिक्विडिटी स्वीप करके पूरा कर दिया। इसके बाद हमें यह कन्फर्म हो गया कि अब मार्केट किसका Stop Loss खाने नीचे जाएगा और हमारा Target क्या होगा।
मार्केट ने Day Low पर क्लोजिंग इसलिए दी क्योंकि ऑपरेटर्स ने ऊपर की तरफ बायर्स को ट्रैप करने के बाद नीचे की तरफ पैनिक सेलिंग (Panic Selling) ट्रिगर कर दी। जो रिटेलर्स कल के Low और आज के Low को देखकर बाइंग की पोजीशन बनाकर बैठे थे, मार्केट ने उन सभी के Stop Losses को बुरी तरह हिट किया, जिससे सेलर्स मार्केट को बिल्कुल नीचे लाकर बंद करने में कामयाब रहे।
अगर आप सभी को मेरे साथ मिलकर Price Action और Trading को गहराई से सीखना है, तो इस वेबसाइट (Zynive Trade) को रोज़ ज़रूर विज़िट (Visit) करें। क्योंकि यहाँ पर डेली मार्केट एनालिसिस, ट्रेडिंग साइकोलॉजी और स्टॉक मार्केट से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी।