10 July Market Analysis: Nifty ke utaar-chadhaav mein kaise phaste hain retail traders?
10 July Market Analysis: Nifty के उतार-चढ़ाव में कैसे फंसते हैं रिटेल ट्रेडर्स?
आज हम 10 जुलाई के निफ्टी 50 मार्केट की एनालिसिस आप सभी के साथ शेयर करने जा रहे हैं। हमने चार्ट्स की डीप रिसर्च की है ताकि आप समझ सकें कि आज मार्केट ने कैसे काम किया और कहाँ गलती हुई, जो एक ट्रेडर को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए थी।
जैसा कि हम सभी ने देखा, आज के मार्केट में ज्यादातर ट्रेडर्स ने लॉस किया होगा क्योंकि मार्केट की चाल ही बहुत ट्रिकी थी।

आज मार्केट ने क्या खेल खेला?
-
गैप-अप का धोखा: मार्केट ने शुरुआत में एक बड़ा गैप-अप किया, जिससे हर किसी को लगा कि आज मार्केट बुलिश रहेगा।
-
1 घंटे का रेजिस्टेंस: मार्केट शुरुआती 1 घंटे के हाई को कभी पार ही नहीं कर पाया और वहीं साइडवेज (Sideways) हो गया।
-
बायर्स और सेलर्स का ट्रैप: मार्केट ने बायर्स को तेजी का लालच देकर और सेलर्स को गिरावट का डर दिखाकर दोनों को ही फँसाया।
प्रो ट्रेडर्स ऐसे मार्केट की चाल को जल्दी भांप लेते हैं और अपनी पोजीशन से दूर रहते हैं, लेकिन बिगिनर्स अक्सर इसी जगह पर ‘Revenge Trading’ करके अपना कैपिटल गंवा देते हैं। इस पोस्ट के जरिए हम आज के उस ‘मार्केट ट्रैप’ को पूरी तरह डिकोड करेंगे।
आज 10 जुलाई के मार्केट ने यह साबित कर दिया कि ट्रेडिंग केवल सेटअप का खेल नहीं, बल्कि धैर्य (Patience) और ऑपरेटर की चाल को समझने का खेल है। आज के चार्ट को देखने के बाद, यहाँ आज के दिन का पूरा पोस्टमार्टम है:
1. गैप-अप और ‘FOMO’ का जाल
मार्केट की ओपनिंग कल की क्लोजिंग से ऊपर (Gap-up) हुई। जैसे ही मार्केट खुला, रिटेलर्स ने सोचा कि अब तो मार्केट बुलिश है! इसी ‘FOMO’ में आकर बहुत से लोगों ने तेजी में एंट्री बना ली। लेकिन ऑपरेटर की योजना कुछ और थी।
2. 10:00 AM का हाई और रेजिस्टेंस का खेल
मार्केट 10:00 AM तक ऊपर गया और एक ‘High’ बनाया। गौर करने वाली बात यह है कि वहाँ हमारा पहले से ही एक मजबूत Resistance Levelथा। मार्केट उस हाई के ऊपर एक बार भी सस्टेन (सिक्कना/ठहरना) नहीं कर पाया। यहीं से ‘Side-ways’ चाल शुरू हुई, जिसने बायर्स को फंसाए रखा।
3. बायर्स और सेलर्स—दोनों का स्टॉप-लॉस (SL) हिट!
-
बायर्स का ट्रैप: मार्केट ने गैप-अप के बाद ऊपर जाने का झूठा संकेत दिया ताकि लोग ‘Buy’ करें।
-
सेलर्स का ट्रैप: जब मार्केट 10:00 AM के हाई से नीचे गिरने लगा, तो रिटेलर्स को लगा कि अब मार्केट यहाँ से क्रैश होगा, और उन्होंने ‘Sell’ की एंट्री ले ली।
-
परिणाम: मार्केट ने बड़ी चालाकी से दोनों तरफ के स्टॉप-लॉस हिट किए और अंत में एक ‘Side-ways’ मोमेंटम में फंसा रहा।
आज की सबसे बड़ी सीख (Key Takeaways):
-
लेवल्स पर भरोसा करें: अगर मार्केट अपने रेजिस्टेंस ज़ोन पर है, तो वहां से गिरावट की उम्मीद करना ज्यादा समझदारी है, न कि जबरदस्ती खरीदने की।
-
साइडवेज मार्केट में ट्रेडिंग न करें: जब मार्केट बार-बार एक ही रेंज में घूम रहा हो, तो अपनी पूंजी को बचाना ही सबसे बड़ा मुनाफा है।
निष्कर्ष: आज के मार्केट ने हमें सिखाया कि मार्केट हमारी उम्मीदों से नहीं, बल्कि अपनी चाल से चलता है। जो इस ट्रैप को समझ गए, उन्होंने आज अपना कैपिटल बचाया होगा।
PARO TRADER ENTRY

अब जरा सोचिए, जहाँ रिटेलर्स एंट्री के लिए हाथ-पैर मार रहे थे, वहीं ‘प्रो ट्रेडर्स’ ने क्या किया? उन्होंने आज की बाजी शांति से देखी। उनका लॉजिक बिल्कुल साफ था—इतना बड़ा गैप-अप होने के बाद, मार्केट पहले ही काफी ऊपर था। उन्हें समझ आ गया था कि अब ‘प्रॉफिट बुकिंग’ आने की पूरी संभावना है। इसलिए, उन्होंने बिना किसी लालच के एक छोटी सी ‘सेलिंग पोजीशन’ प्लान की, अपना प्रॉफिट बुक किया और मार्केट से बाहर हो गए।
लेकिन, दूसरी तरफ एक ‘बिगिनर’ ट्रेडर है, जो अपना कैपिटल वाइप-आउट (Capital Wipe-out) करवा बैठता है। इसकी वजह है उनकी ‘गलत साइकोलॉजी’। एक बिगिनर का दिमाग हर पल बदलता रहता है—उन्हें लगता है कि मार्केट अब और ऊपर जाएगा, तो ‘बाय’ कर लेते हैं; जैसे ही मार्केट थोड़ा नीचे आता है, तो उन्हें लगता है अब यहाँ से क्रैश हो जाएगा, तो ‘सेल’ कर देते हैं।
बिना किसी ठोस सेटअप के, मार्केट के हर उतार-चढ़ाव को सच मान लेना ही उन्हें ट्रेडिंग के ‘मायाजाल’ में फँसा देता है। याद रखिए, मार्केट में वही टिकता है जो कन्फ्यूजन में ट्रेड करने के बजाय, अपने सेटअप का इंतज़ार करना सीख जाता है।”
Disclaimer
आज का टॉपिक हम यहीं पूरा करते हैं। यह जानकारी केवल एजुकेशनल पर्पस (Educational Purpose) के लिए तैयार की गई है। हम SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार नहीं हैं; हमारा मुख्य उद्देश्य आप तक सही जानकारी पहुँचाना है ताकि आप ट्रेडिंग की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझ सकें और अपनी ट्रेडिंग जर्नी को आसान बना सकें।
ट्रेडिंग एक कला है, और इसे सीखने में समय लगता है। धैर्य रखें, अपने सेटअप पर भरोसा करें और अपनी गलतियों से सीखें।
अगर इस पोस्ट को लेकर आपकी कोई राय है, या किसी भी तरह की कोई शिकायत या सुझाव हो, तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं!